फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bill related complain in jan sunwai

किसी को भेजा ज्यादा बिल, किसी पर कनेक्शन के बाद चोरी की रिपोर्ट

Tue, 31 May 2022 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
bill related complain in jan sunwai
उन्नाव। तहसील और थाना समाधान दिवस की तर्ज पर सोमवार को बिजली विभाग के एक्सईएन कार्यालयों में जन सुनवाई शुरू हुई। पहले दिन बिल अधिक आने और कनेक्शन के बाद भी बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज होने की शिकायतें सबसे ज्यादा रहीं।
विज्ञापन

शहर एक्सईएन एससी शर्मा ने कार्यालय में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक जन सुनवाई हुई। यहां सिर्फ दो शिकायतें आईं। कांशीराम की रीना और आदर्शनगर के राकेश ने अधिक बिल आने की शिकायत की। एक्सईएन ने मीटर रीडिंग का मिलान कराने के बाद बीस फीसदी बिल कम किया।
विज्ञापन

पुरवा में अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने उपभोक्ताओं की समस्या सुनी।
इस मौके पर एसडीओ आरएन मिश्र भी मौजूद रहे। अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया जनसुनवाई में बिल संबंधी शिकायतें ज्यादा आईं। हसनगंज में 11 उपभोक्ताओं ने अधिक बिल की शिकायत की। नेपालपुर निवासी खुशी लाल, हसनगंज निवासी प्रभाशंकर त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि बिजली कनेक्शन होने के बावजूद जेई ने रिपोर्ट दर्ज करवा दी है। इस पर जांच का आश्वासन दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed