{"_id":"0fb8948cb2dde5ac4a21051dd12d8f76","slug":"bike-sturdy-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैसा ने देने पर दबंग ने बाइक में लगाई आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैसा ने देने पर दबंग ने बाइक में लगाई आग
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 22 Apr 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परियर। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के मरौंदा गांव में पैसा न देने पर दबंग ने बाइक में आग लगा दी। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया।
विज्ञापन
मरौंदा गांव में रहने वाले धर्मेंद्र प्रताप सिंह से गांव का ही गौरीशंकर पांच सौ रुपये पेट्रोल डलवाने के लिए मांग रहा था। जब उसने पैसे न दिए तो गाड़ी से पेट्रोल निकालकर देने की बात कही। उस पर धर्मेंद्र प्रताप सिंह राजी नहीं हुआ तो उसने थोड़ी दूर जाने के लिए गाड़ी ही मांग ली। धर्मेंद्र ने गाड़ी दे दी।
विज्ञापन
गौरीशंकर ने थोड़ी दूर गाड़ी ले जाकर कुछ उसमें आग लगा दी। अचानक आग देख धर्मेंद्र के होश उड़ गए। लोगों ने गौरीशंकर को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र पांडेय ने दोनों पक्षों को चौकी ले आए। यहां धर्मेंद्र को नई बाइक दिलाने के नाम पर दोनाें पक्षों में सुलह समझौता करा दिया। बता दें कि धर्मेंद्र अभी एक माह पहले ही नई बाइक लाया था।
विज्ञापन
चौकी इंचार्ज ज्ञानेंद्र पांडेय ने बताया कि पेट्रोल निकालते समय माचिस जलाकर टंकी में पेट्रोल देख रहा था तभी माचिस की तीली उसी में गिर गई और गाड़ी जल गई। फिलहाल गांव वालों के सामने चौकी आकर दोनाें पक्षों ने सुलह समझौता कर लिया।