{"_id":"656cce262e20131e1b0c4d34","slug":"bike-rider-brother-in-law-dies-brother-in-law-injured-in-collision-with-truck-unnao-news-c-221-1-sknp1054-6662-2023-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल
Mon, 04 Dec 2023 12:21 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Mon, 04 Dec 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
फोटो- 21- मृतक अरविंद थारू की फाइल फोटो।
फोटो-22- पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद मृतक के परिजन।
ट्रक की टक्कर से बाइक सवार जीजा की मौत, साला घायल
उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर मवेशी को बचाने में हुआ हादसा
भगवंतनगर कस्बा से बरात में शामिल होकर लौट रहे थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बीघापुर। उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर बहुराजमऊ गांव के पास मवेशी को बचाने में बाइक ट्रक से टकरा गई। घटना में बाइक सवार जीजा की मौत हो गई। जबकि साला घायल हो गया। पुलिस दोनों को अचलगंज स्वास्थ्य केंद्र लाई। एक के मृत घोषित करने पर शव का पोस्टमार्टम कराया। घायल साले को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाइक सवार हेलमेट लगाए थे।
अचलगंज थानाक्षेत्र के गांव उम्मेदखेड़ा कोरारीकला निवासी अरविंद थारू(28) शिवपुर गांव निवासी साले शिवराज (17) के साथ शनिवार को बाइक से गांव के ही नंदू के बेटे अजय की बरात में शामिल होने भगवंतनगर गया था। देर रात घर लौटते समय उन्नाव-रायबरेली मार्ग पर थानाक्षेत्र के बहुराजमऊ गांव के पास मवेशी आने से बाइक चला रहे अरविंद ने उससे बचने का प्रयास किया तो सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गया। घटना में जीजा साले घायल हो गए। पुलिस दोनों को स्वास्थ्य केंद्र ले गई। डॉक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। शिवराज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। साले ने बताया कि अरविंद चादरों की फेरी लगाकर परिवार का पालन पोषण करता था। वह चार भाईयों में सबसे छोटा था। बेटे की मौत से मां प्रेमा, पत्नी गुलशन सहित अन्य परिजन बेहाल हैं। दो बच्चों में आयुष और आर्यन हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।