फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Big cranes and machines arrived, work on the underpass will begin

Unnao News: बड़ी क्रेन व मशीनें पहुंचीं, शुरू होगा अंडरपास का काम

Thu, 28 Nov 2024 11:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Big cranes and machines arrived, work on the underpass will begin
अचलगंज। कानपुर-लखनऊ एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का अंडरपास बनाने के लिए पीएनसी ने बड़ी क्रेन व मशीनें मंगवाई हैं। गुरुवार रात 1:30 बजे से गर्डर रखने का काम शुरू करने की तैयारी है। इससे हाईवे का यातायात एक लेन (कानपुर से लखनऊ) पर चलेगा। पीएनसी का दावा है कि यातायात बाधित न हो इसके लिए संचालन में कर्मचारी लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

लखनऊ-कानपुर हाईवे पर आजाद मार्ग चौराहे से 200 मीटर आगे जाजमऊ के पास एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का अंडरपास बनेगा। गर्डर रखने का काम 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक चलना था। इससे हाईवे का यातायात एक ही लेन पर निकाला जाएगा। यातायात बाधित न हो इसके लिए निर्माण एजेंसी पीएनसी ने कानपुर से लखनऊ जाने वाली लेन की चौड़ाई बढ़ाई है। 700 मीटर दायरे में यातायात डायवर्जन रहेगा।
विज्ञापन

हालांकि पहले ट्रॉला इसके बाद क्रेन खराब होने से गर्डर रखने का काम शुरू नहीं हो सका। इससे तय समय में काम पूरा होता नजर नहीं आ रहा है। पीएनसी के अधिकारी अनिरुद्ध राय ने बताया कि तकनीकी दिक्कतों के चलते अंडरपास का काम शुरू होने में देर हुई है। अगर काम पूरा नहीं हो सका तो प्रशासन से कुछ दिन की अनुमति ली जाएगी। बताया प्रयास किया जा रहा है कि गुरुवार रात 1:30 बजे से काम शुरू हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
दो किमी. के चक्कर से बचने के लिए अवैध कट से निकल रहे वाहन
आजाद मार्ग चौराहा पर जाम से बचने के लिए यातायात पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाई हैं। इससे शुक्लागंज से अचलगंज जाने वाले वाहनों को लगभग दो किलोमीटर दूर नरी चौराहे से मोड़कर निकलना पड़ता है। वहीं, अचलगंज की ओर से शुक्लागंज जाने के लिए भी दो किलोमीटर दूर कर्मी बिजलामऊ से होकर चौराहे आना पड़ता है। हाईवे पर करीब एक दर्जन स्थानों पर डिवाइडर पर अवैध कट होने से वाहन सवार इन्हीं से होकर निकल रहे हैं। इससे हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed