{"_id":"bc22f130ecf44b3d33828508886ea48a","slug":"bicycle-distribution-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"131 मनरेगा मजदूरों को बांटी साइकिलें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
131 मनरेगा मजदूरों को बांटी साइकिलें
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sat, 11 Jul 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीघापुर (उन्नाव)। क्षेत्र पंचायत बीघापुर में मनरेगा के 131 मजदूरों को क्षेत्रीय विधायक ने साइकिल बांटी। सैकड़ों पात्र लोगों को योजना का लाभ ना मिलने पर विधायक ने श्रम विभाग के अधिकारियों से योजना का लाभ सभी मजदूरों को मिल सके इसके लिए व्यापक अभियान चलाएं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से ग्राम पंचायतों में मनरेगा मजदूरों को 131 साइकिलें कुलदीप सिंह सेंगर ने दी। उन्होंने आयुक्त की इस महत्वाकांक्षी योजना के बारे में विकास खंड की सभी ग्राम सभाओं को सम्मिलित करने को कहा। निर्देश दिया कि इस योजना का व्यापक प्रचार गांव स्तर तक करके पात्र मजदूरों को लाभ दिलाया जाए। कार्यक्रम में ब्लाक प्रमुख पप्पू सिंह ,बीडीओ साधना अवस्थी, ग्राम प्रधान रवीन्द्र सिंह आदि रहे।
विज्ञापन