{"_id":"573b69c94f1c1b3e65ac7326","slug":"be-a-threat-to-the-lives-of-illegal-cut","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान के लिए खतरा बने अवैध कट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान के लिए खतरा बने अवैध कट
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 18 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
आजाद मार्ग पर बनाया गया अवैध कट
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल हाईवे अथॅारिटी ऑफ इंडिया(एनएचएआई) की लापरवाही से नगर के आजाद मार्ग और हाईवे पर जगह जगह अवैध कट बना दिए गए हैं। जल्द पहुंचने के लिए इन कटों की ओर वाहन मोेड़ने से हादसे हो रहे हैं।
एनएच 25 मार्ग थाना गंगाघाट से उन्नाव होकर लखनऊ गया है। जाजमऊ गंगापुल से लेकर गहरा तक बीच सड़क पर करीब एक दर्जन से अधिक अवैध कट लोगाें ने बना दिए हैं। इनसे वाहनों का आवागमन होता है। ऐसे में हादसों की आशंकाएं बनी रहती हैं। इस ओर स्थानीय प्रशासन और एनएचएआई ध्यान नहीं दे रहा है। हालांकि पूर्व में जिला प्रशासन ने एनएचएआई को अवैध कट बंद कराने के लिए निर्देश दिए थे। एनएचएआई ने जाजमऊ गंगापुल से आजाद मार्ग तक अवैध कट चिन्हित कर इन्हें बंद करने की कवायद शुरू भी की । इसके बाद भी अवैध कट जान के लिए खतरा बने हुए हैं।
अवैध कटों को बंद करने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा। गर्मी के कम होेते ही अवैध कटों को बंद कर दिया जाएगा।
एमएल कौशिक ,प्रबंधक पीएनसी, एनएचएआई