फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   barish

12 घंटे में 11.5 मिमी बारिश से बढ़ी ठंड

Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 12:39 AM IST
विज्ञापन
barish
उन्नाव। जनपद में पिछले 12 घंटे में हुई जबरदस्त बारिश से ठंड में इजाफा हो गया। बारिश के दौरान चली हवाओं से गलन बढ़ गई। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में तगड़ी गिरावट देखी गई है।
विज्ञापन

गुरुवार रात 11 बजे से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही। कलक्ट्रेट से मिले आंकड़ों के मुताबिक, इस 12 घंटे में जिले में 12 मिलीमीटर बारिश हुई है। सबसे ज्यादा पानी सदर तहसील में 22 मिमी बरसा है। हसनगंज तहसील क्षेत्र में बारिश शून्य रही है। वहीं सफीपुर में 17 व पुरवा में 6 मिलीमीटर बारिश होने से ठंड बढ़ गई। इस दौरान चली तेज हवाओं ने गलन बढ़ा दी। घरों में ब्लोअर चलते रहे। ग्रामीण इलाकों में लकड़ी जलती दिखी। लोग अचानक ठंड बढ़ने से परेशान नजर आए। बुजुर्गों व बच्चों को सबसे ज्यादा सर्दी ने प्रभावित किया। ठंड के चलते तापमान में भी गिरावट आई।
विज्ञापन

गुरुवार को जहां अधिकतम तापमान 21.5 था वहीं शुक्रवार को घटकर 20 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीं न्यूनतम 11.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। धूप न निकलने से ठंड का कहर और बढ़ गया। बाजारों में भी सन्नाटा दिखा। लोग कामधंधा निपटाकर सूर्यास्त होते ही घरों को रवाना हो गए। सड़कों पर निकले लोग भी खुद को पूरी तरह से स्वेटर, जाकेट, दस्ताना और मुफलर में लपेटे दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed