{"_id":"6894f1f46f9f49b27b012461","slug":"barfi-made-from-cream-milk-sold-as-khoya-unnao-news-c-221-1-sknp1055-135175-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: क्रीम निकले दूध से बनाई बर्फी, बेच रहे थे खोआ की बताकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: क्रीम निकले दूध से बनाई बर्फी, बेच रहे थे खोआ की बताकर
Fri, 08 Aug 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शुक्लागंज में एक मिठाई की दुकान में क्रीम निकले दूध में रवा और चीनी मिलाकर बनाई गई बर्फी को खोआ की बताकर बेची जा रही थी। सहायक आयुक्त खाद्य ने जांच में मामला पकड़ा। उन्होंने 59 हजार कीमत की 575 किलो मिठाई नष्ट कराई। उन्होंने दो अन्य दुकानों में भी जांच की। यहां मिले खोआ को नष्ट कराया।
सहायक खाद्य आयुक्त प्रियंका सिंह गुरुवार को खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के साथ शुक्लागंज के अलीगंज में इंडिया स्वीट्स में जांच की। बिक्री के लिए रखी खोआ बर्फी की जांच की। पता चला कि बर्फी रवा, मलाई निकले दूध व चीनी से बनाई गई है। जबकि मौके पर जिस ट्रे में बर्फी रखी थी उसमें खोआ निर्मित लिखा था। सहायक आयुक्त ने गलत जानकारी देकर बिक्री मानकों का उल्लंघन करते पाए जाने पर नमूना सील कराया।
इसके बाद मिठाई नष्ट करा दी। दुकानदार को नोटिस देकर जवाब देने को कहा। इसके बाद टीम ने दो अन्य दुकानों से मिलावट के संदेह पर छेना, पनीर का नमूना लिया। दुर्गंध युक्त 50 किलो छेना व 22 किग्रा खोआ की मिठाई नष्ट कराई। सहायक आयुक्त ने बताया कि नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।