फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bar association,up news,unnao news,unnao

उन्नाव बार एसोसिएशन का पूर्व घोषित चुनाव कार्यक्रम निरस्त

Sun, 20 Nov 2022 06:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
bar association,up news,unnao news,unnao
उन्नाव। एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने चुनाव अधिकारी व सदस्यों के साथ बैठक करके पूर्व घोषित जिला बार एसोसिएशन के चुनाव कार्यक्रम को निरस्त कर दिया। साथ ही नामांकन प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश शुक्ला ने राज्य विधिज्ञ परिषद प्रयागराज के चेयरमैन मधुसूदन त्रिपाठी के आदेश पर शनिवार सुबह सभागार में सदन की बैठक बुलाई। बैठक में सदन द्वारा एल्डर कमेटी चेयरमैन हरीशचंद्र शुक्ला, चुनाव अधिकारी बीके बाजपेई, तीसरे सदस्य के रूप में जयराम सिंह, चौथे सदस्य प्रकाश कुमार निगम और पांचवें सदस्य के रूप में हरिशंकर सिंह एडवोकेट का नाम घोषित किया गया। जिस पर सभी ने सहमति जताई। इसके बाद चेयरमैन व चुनाव अधिकारी ने पद ग्रहण किए।
विज्ञापन

उपस्थित सदस्यों ने सभी का स्वागत किया। एल्डर कमेटी के चेयरमैन ने कमेटी के अन्य सदस्यों के साथ बैठक करके पूर्व घोषित चुनाव कार्यक्रम को निरस्त करते हुए नामांकन प्रक्रिया को रोक दिया। चेयरमैन ने बताया कि जल्द ही नया चुनाव सत्र 2022-23 का कार्यक्रम नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया जाएगा। उससे पूर्व बार काउंसिल के आदेशानुसार विवादित सदस्यों के प्रार्थनापत्र पर विचार करके उसका निराकरण किया जाएगा। संशोधित वोटर लिस्ट के प्रकाशन व अन्य कार्यक्रमों की तिथियां घोषित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed