फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   bankers beat new harsha eleven

Unnao News: न्यू हर्षा को हराकर फाइनल में पहुंची बैंकर्स इलेवन

Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Apr 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
bankers beat new harsha eleven

विज्ञापन
उन्नाव। जिला क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित 14वीं सुखदेव प्रसाद गुप्ता अंडर 16 जनपद क्रिकेट प्रतियोगिता के छठवें मैच में बैंकर्स इलेवन ने न्यू हर्षा टीम को हराकर फाइनल में जगह बना ली।
पं. दीनदयाल उपाध्याय स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस बैंकर्स इलेवन के कप्तान अभिनव वर्मा ने जीता और पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी न्यू हर्षा इलेवन की टीम साहिल वर्मा के (35) और रितेश सोनवानी के (22) रनों की बदौलत 25 ओवर में 115 रन ही बना पाई। बैंकर्स इलेवन के गेंदबाज दीपांशु व अमन सोनकर ने 3-3 विकेट चटकाए।
विज्ञापन

जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी बैंकर्स इलेवन की टीम ने आदित्य के 31 रनों की बदौलत मात्र 23 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर 6 विकेट से मैच जीत लिया। इसके साथ ही बैंकर्स इलेवन ने फाइनल में प्रवेश कर लिया। मैच के पूर्व जिला क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। जिला क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव पीके मिश्रा, नवीन सिन्हा, आरके त्रिपाठी, ओम मिश्रा, अभिषेक श्रीवास्तव, मंसूर खान, राकेश अस्थाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed