{"_id":"6894fe31e9054235ed04fa36","slug":"ayushi-of-haridwar-winner-in-regional-badminton-competition-girls-category-unnao-news-c-221-1-uno1004-135151-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: क्षेत्रीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में हरिद्वार की आयुषी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: क्षेत्रीय बैंडमिंटन प्रतियोगिता बालिका वर्ग में हरिद्वार की आयुषी विजेता
Fri, 08 Aug 2025 12:57 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता मेडल व ट्रॉफी के साथ विजयी खिलाड़ी।
- फोटो : नवोदय विद्यालय में बैडमिंटन प्रतियोगिता मेडल व ट्रॉफी के साथ विजयी खिलाड़ी।
फतेहपुर चौरासी (उन्नाव)। राजीवपुरम् स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में गुरुवार को दो दिवसीय क्षेत्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। विजेताओं व उपविजेताओं को प्रधानाचार्य ने मेडल व ट्राफी देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में चयनित 30 खिलाड़ी कौशांबी में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड के 42 बालिकाएं और 42 बालकों ने प्रतिभाग किया। अंडर- 14 बालिका वर्ग संकुल में वाराणसी की शिवानी पासवान विजेता रहीं। वहीं अमृता यादव उपविजेता रहीं। अंडर- 17 में वाराणसी की अंकिता पांडेय ने जीत हासिल की। वहीं लखनऊ की साक्षी राय उपविजेता रहीं। अंडर-19 में हरिद्वार की आयुषी जायरा विजेता और उपविजेता सुनीता रहीं।
बालक वर्ग अंडर- 14 में हरिद्वार के लक्ष्य कुमार विजेता बने। लखनऊ के रुद्र प्रताप सिंह दूसरे स्थान पर रहे। अंडर- 17 में आगरा के ऐमचांग बोरपात्र हुगैन विजेता और हरिद्वार के नमन नेगी उपविजेता रहे। वहीं अंडर- 19 वर्ग में हरिद्वार के नवजीत राना पहले नंबर पर रहे । वहीं आगरा के शोभित शर्मा ने दूसरा स्थान हासिल किया। प्रधानाचार्य प्रतिमा पुरी ने बताया कि सात संकुल से तीनों वर्गों में 15 छात्राएं व 15 छात्र चयनित किए गए हैं।
विज्ञापन
सभी को 16 अगस्त तक राजीवपुरम् के नवोदय विद्यालय में प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके बाद 18 अगस्त को कौशांबी में होने वाली राष्ट्रीय स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। इस दौरान उप प्रधानाचार्य रोहित सिंह राठौर, डाॅ. सुभाष चंद्र, सुषमा, अभिषेक, सलमान, आर्यन पटेल भी मौजूद रहे।