{"_id":"62670eb46e9a95ea820a9a4d27096986","slug":"audacity-breaking-seal-began-to-sell-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुस्साहस: सील तोड़कर बेचनी शुरू कर दी शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुस्साहस: सील तोड़कर बेचनी शुरू कर दी शराब
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Fri, 05 Jun 2015 11:08 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। शराब विक्रेताओं ने दबंगई दिखाते हुए गुरुवार को सील हुई दुकानें शुक्रवार को खोल दी। वे खुलेआम शराब बेच रहे थे। इसी बीच जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट मयफोर्स मौके पर पहुंची और दोबारा दुकानें सील करवाईं। अफसरों के आने की भनक लगते ही ठेका संचालक दुकान बंद कर भाग निकले। सिटी मजिस्ट्रेट ने दुकानों में नोटिस चस्पा करने के साथ ही तीनों ठेका संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। शाम को आबकारी निरीक्षक जितेंद्र पाल ने कोतवाली में तहरीर दे दी है।
विज्ञापन
शराब पीने से पांच लोगों की मौत के बाद गुरुवार को सिटी मजिस्ट्रेट अर्चना द्विवेदी ने एक अंग्रेजी, एक बियर व एक देशी शराब की दुकान सील कराई थी। प्रभारी आबकारी निरीक्षक सिटी जितेंद्र पाल के मुताबिक लोकनगर स्थित जिन ठेकों को सील किया गया उसमें फतेहपुर चौरासी निवासी मिथलेश कुमार की अंग्रेजी शराब की दुकान, बरेली निवासी गीता जायसवाल की देशी शराब की दुकान व माखी निवासी नीता जायसवाल की बियर की दुकान शामिल है। फूड इंस्पेक्टर केके त्रिपाठी ने इन दुकानों से शराब के नमूने भी लिए थे।
विज्ञापन
दुकान सील कर यहां मौजूद लोगों को दुकान बिना आदेश के न खोलने की हिदायत भी दी गई थी। तीनों ठेका मालिकों ने दुस्साहस दिखाते हुए दुकानों की सील तोड़कर शराब की बिक्री शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट के साथ सीओ सिटी व आबकारी टीम मौके पर पहुंची। इसकी भनक संचालकों को लग गई और वह दुकान बंद करके भाग खड़े हुए। सिटी मजिस्ट्रेट ने सील तोड़ने को गंभीर अपराध माना और आबकारी निरीक्षक को दुकानों पर नोटिस चस्पा करने व ठेका संचालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन