फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Audacity: A young man from a special class kidnapped a teenage girl from her home.

दुस्साहस : किशोरी को घर से अगवा कर ले गया वर्ग विशेष का युवक

Sun, 15 Sep 2024 01:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2024 01:46 AM IST
विज्ञापन
Audacity: A young man from a special class kidnapped a teenage girl from her home.
अचलगंज। थानाक्षेत्र के एक गांव में वर्ग विशेष का युवक अपने सात साथियों के साथ घर में घुस कर किशोरी को अगवा कर ले गया। सूचना पर दिल्ली में रह रहे भाई ने घटना के दूसरे दिन थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एक नामजद व सात अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी के घर में गुरुवार रात वर्ग विशेष का युवक अपने साथियों के साथ घुस गया और किशोरी को अगवा कर ले गया। इस घटना से भयभीत माता-पिता घर छोड़कर कहीं चले गए और दिल्ली में रह रहे बेटे को फोन पर सूचना दी। जानकारी मिलते ही बड़ा भाई दिल्ली से शनिवार को थाने पहुंचा और घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश्वर त्रिपाठी ने किशोरी को ले जाने वाले हड़हा निवासी जिबरान व उसके सात अज्ञात साथियों पर अपहरण सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, आरोपी को पकड़कर थाने से छोड़े जाने का मामला भी चर्चा में रहा। चर्चा यह भी रही कि किशोरी को अगवा किए जाने का मामला गांव के अन्य लोगों को नागवार गुजरा तो उन्होंने इसकी मौखिक सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने घटना के दूसरे दिन शुक्रवार को आरोपी को पकड़कर थाने लाई थी। जबकि किशोरी आरोपी के घर पर मौजूद थी। देर शाम युवक के विरुद्ध कोई तहरीर न होने की बात कहकर पुलिस ने उसे छोड़ दिया था। शनिवार को भाई के रिपोर्ट लिखाने के बाद जब पुलिस आरोपी को पकड़ने गई तो वह किशोरी को लेकर रफूचक्कर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed