फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ARTO Office of Inspection

एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण

Wed, 31 Dec 2014 12:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव Updated Wed, 31 Dec 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
ARTO Office of Inspection

उन्नाव। संभागीय परिवहन विभाग के जोनल हेड अरविंद कुमार पांडेय ने मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय का निरीक्षण किया। कार्यालय के अंदर गंदगी देख उनका पारा हाई हो गया।

विज्ञापन


पुरानी गाड़ियों की आरसी पेंडिंग देख टीआर देख रहे बाबू को जमकर फटकार लगाई। साथ ही यह कहा कि सुधार जाओ, नहीं तो छोड़ दो नौकरी।

दोपहर बारह बजे एआरटीओ कार्यालय में जोनल हेड की गाड़ी को आता देख कार्यालय में अफरातफरी मच गई7 आनन-फानन कार्यालय के अंदर मौजूद दलालों को बाहर किया गया। साथ ही चैनल में ताला बंद कराया गया।
विज्ञापन


अरविंद पांडेय को कार्यालय में जगह पान की पीक दिखी साथ ही अन्य कूड़ा भी बिखरा दिखा। इस पर उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने एआरटीओ राघवेंद्र सिंह को कार्यालय में साफ-सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। उसके बाद वह एक-एक काउंटर पर पहुंचे और होने वाले कार्यों की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीआर (गाड़ियों का ट्रांसफर रजिस्ट्रेशन) का कार्य देख रहे बाबू रमेशचंद्र मिश्रा के कंप्यूटर में गाड़ियों के आरसी की सूची गड़बड़ मिली। इसके साथ ही राजस्व भी कम मिला।

बाद में एआरटीओ कार्यालय के कक्ष में बैठकर बारी-बारी से बाबुओं को बुलाया और उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।

जोनल हेड अरविंद कुमार पांडेय ने एआरटीओ के अलावा वहां मौजूद अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि जनता के कार्य को प्राथमिकता दी जाए।

इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एआरटीओ कार्यालय में काम कर रहे कर्मचारी अपने किसी उच्चाधिकारी का आदेश तब तक मानते हैं जब तक वह कार्यालय में रहता है। कार्यालय से उसके जाते ही उनकी मनमानी शुरू हो जाती है।


वर्जन
जोनल हेड को कमियां मिली हैं। उनको सुधरवाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यालय की साफ-सफाई पर वह स्वयं नजर रखेंगे। साथ ही बाबुओं द्वारा किए जा रहे कार्यों की वह अब समय-समय पर समीक्षा भी करेंगे। - राघवेंद्र सिंह, एआरटीओ 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed