{"_id":"68891cad464b7517510b724c","slug":"archit-selected-for-zonal-state-badminton-championship-unnao-news-c-221-1-uno1004-134719-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: जोनल स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयनित किए गए अर्चित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: जोनल स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए चयनित किए गए अर्चित
Wed, 30 Jul 2025 12:40 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के बैडमिंटन खिलाड़ी अर्चित सिन्हा का चयन जोनल स्टेट चैंपियनशिप के लिए किया गया है। सितंबर में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में वह भाग लेंगे। सभी पदाधिकारियों ने उन्हें बधाई दी।
लखनऊ के गोमती नगर स्थित बाबू बनारसीदास बैडमिंटन अकादमी में सोमवार देर शाम उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों के चयन पर चर्चा की गई। इसमें उत्तर प्रदेश की सीनियर टीम में शहर के बाबूगंज निवासी बैडमिंटन खिलाड़ी अर्चित सिन्हा का चयन किया गया।
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मयंक कुमार ने बताया कि बीते दिनों मंडल स्तर पर श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर अर्चित का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चार से सात सितंबर तक जमशेदपुर (टाटानगर) में आयोजित प्रतियोगिता में वह भाग लेंगे। इस पर जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष आईएएस संजीव सिंह, सचिव गौरव खन्ना, माध्यमिक खेल सचिव नवीन सिन्हा, सोनू सिंह आदि ने बधाई दी।