{"_id":"570417744f1c1b2833c816e1","slug":"arab-countries-also-coined-bharat-mata-ki-jai","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरब देशों में भी गूंजा भारत माता की जय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरब देशों में भी गूंजा भारत माता की जय
ब्यूरो/अमर उजाला, उन्नाव
Updated Wed, 06 Apr 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि कानपुर से भाजपा विधायक सतीश महाना को चांदी का मुकुट पहनाकर सम्मानित करते विधायक पंकज गुप्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में रहने वाले कुछ लोग ‘भारत माता की जय’ बोलने में हिचक रहे हैं और प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर अरब देशों में रहने वाले लोग ‘भारत माता की जय’ का नारा लगा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जो सरकार चल रही है, वह सिर्फ आठ किलोमीटर मेट्रो चलाकर प्रदेश में विकास करने का दावा कर रही है। नगर विकास मंत्री ने बीते चार वर्षों में सारी बातें कहीं, लेकिन कभी भी विकास की बात नहीं की।
विज्ञापन
यह बातें कानपुर के महाराजपुर से विधायक व वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश महाना ने कहीं। वह मंगलवार को नार्मल स्कूल मैदान पर सदर भाजपा विधायक पंकज गुप्ता द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि शिरकत कर रहे थे। उन्होंने ओवैसी के भारत माता की जय वाले बयान पर तंज कसते हुए कहा कि देश में रहकर यहां का खाने वाले लोग भारत माता की जय बोलने से कतराते हैं और दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी अरब देशों में भी भारत माता की जय के नारे लगवा रहे हैं।
विज्ञापन
उन्होंने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वह जब भी विधानसभा में रोड, बिजली, किसानों की परेशानी जैसे मुद्दों पर चर्चा करते हैं तो सीएम कहते हैं कि हम मेट्रो तो चलवा रहे हैं। कहा कि प्रदेश के नगर विकास मंत्री ने चार साल की सरकार में आज तक विकास के नाम पर कोई बात नहीं की है।
विज्ञापन
इस मौके पर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने लोगों को खूब गुदगुदाया। उन्होंने रंग बरसे भीगे चुनर वाली गीत पर लोगों को खूब नचाया। कार्यक्रम में इंडियन आइडियल म्यूजिक ग्रुप के कलाकार सोनाली व अमित बिहारी ने अपने चुटकुलों से लोगों को खूब गुदगुदाया। सदर विधायक पंकज गुप्ता ने मौजूद जनसमुदाय का आभार जताया।
इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद अवस्थी, जिलाध्यक्ष श्रीकांत कटियार, एमएलसी अरुण पाठक, पालिकाध्यक्ष रामचंद्र गुप्ता, पूर्व विधायक सुंदरलाल लोधी, कृपाशंकर सिंह, अनुराग अवस्थी, विमला कुरील, प्रभान शंकर दीक्षित, वेद प्रकाश, पवन सिंह, प्रदीप सिंह, प्रमोद सिंह भी मौजूद रहे।