फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Application for admission in Chief Minister's Abhyudaya Scheme begins

Unnao News: फर्जी आईडी बना वायरल कीं युवती की आपत्तिजनक फोटो

Sat, 10 May 2025 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Application for admission in Chief Minister's Abhyudaya Scheme begins
पाटन। थाना बिहार क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने शादी करने से इन्कार पर युवती की फर्जी आईडी बनाई और आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दी। पीड़िता का आरोप है कि उसकी शादी भी तुड़वा दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बचपन में ही उसकी मां की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अपने नाना-नानी के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। वर्तमान में वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में काम करती है। करीब एक साल पहले बारासगर थाना के धानीखेड़ा गांव निवासी रिश्तेदार सुमित सिंह उर्फ लाला से पहचान हुई थी। पीड़िता के मुताबिक उसकी नोएडा में शादी तय हुई तो आरोपी ने शादी न करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन


इन्कार करने पर आरोपी ने इंस्टाग्राम पर उसकी फर्जी आईडी बनाकर उस पर आपत्तिजनक फोटो वायरल कर दिए। इसके बाद उसकी शादी टूट गई। आरोपी ने धमकी दी कि अगर शादी कहीं और की या आधी सैलरी नहीं दी तो और भी तस्वीरें वायरल कर देगा। थाना प्रभारी राहुल सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed