{"_id":"66f693eec17ec749110cae6a","slug":"amitabh-thakur-will-visit-anuj-prataps-encounter-site-unnao-news-c-221-1-sknp1055-120409-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: अनुज प्रताप का एनकाउंटर स्थल देखेंगे अमिताभ ठाकुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: अनुज प्रताप का एनकाउंटर स्थल देखेंगे अमिताभ ठाकुर
विज्ञापन
उन्नाव। सुल्तानपुर सराफा डकैती के आरोपी अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर पर राजनीतिक सरगर्मी लगातार तेज है। अब पूर्व आईपीएस अधिकारी और आजाद अधिकार सेना के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने भी एनकाउंटर पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को वह घटना स्थल पर भी जाएंगे। पार्टी की प्रवक्ता डॉ. नूतन ठाकुर ने इसकी जाकारी दी है।
पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि 27 सिंतबर शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर, सुल्तानपुर जिले में सराफा दुकान के हुई डकैती की घटना के अनुज प्रताप सिंह के एनकाउंटर स्थल अचलगंज थाना के कोल्हुआगाढ़ा मार्ग को देखेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार लगातार लोगों को पकड़ कर हत्या कर रही है। वर्तमान समय में उच्चस्तरीय संरक्षण में यूपी पुलिस और एसटीएफ द्वारा कानून को पूरी तरह से धता बताते हुए किसी भी व्यक्ति को कहीं भी पकड़ कर मार देने की प्रथा आम हो गई है। बताया कि आजाद अधिकार सेना इस प्रकार के कार्यों के सख्त खिलाफ है।