फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   After post mortem the dead body of the young man reached the village, chaos

Unnao News: पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव पहुंचा गांव, कोहराम

Mon, 18 Sep 2023 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 18 Sep 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
After post mortem the dead body of the young man reached the village, chaos
फॉलोअप
विज्ञापन

-सोहरामऊ मार्ग पर ट्रैक्टर-ट्राली में टकराने से हुई थी मौत
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरवा। सड़क हादसे का शिकार हुए युवक का शव पोस्टमार्टम के बाद घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया।

कस्बे के मोहल्ला पश्चिमटोला निवासी विनोद शुक्ला का पुत्र शिवांश (20) लखनऊ के बंथरा स्थित एक कंपनी में काम करता था। शनिवार शाम घर लौटते समय पुरवा-सोहरामऊ मार्ग पर जाफरखेड़ा के पास मवेशी के बचाने के चक्कर में दूसरी तरफ सड़क किनारे खड़ी ट्राली में टकराने से शिवांश की मौत हो गई थी। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो कोहराम मच गया। परिजनों ने शव का बक्सर घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया। बेटे की मौत से पिता विनोद, मां वंदना, भाई केशव, बहन उन्नति सहित पूरा परिवार बेहाल है। कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

--

दहेज हत्या का आरोपी गया जेल
मौरावां। थानाक्षेत्र के गांव संदाना के मजरे तोमरनखेड़ा में फरार चल रहे दहेज हत्या के आरोपी दिनेश उर्फ शिवकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। थानाध्यक्ष भवन सिंह मौर्य ने बताया कि काफी समय से वह फरार था। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed