{"_id":"671807ce9a1d685531096ac5","slug":"ado-panchayat-of-bighapur-removed-unnao-news-c-221-1-uno1004-121624-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: बीघापुर के एडीओ पंचायत को हटाया गयाघ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: बीघापुर के एडीओ पंचायत को हटाया गयाघ
विज्ञापन
उन्नाव। सड़क दुर्घटना में ग्रामीण सफाई कर्मचारी अनोखेलाल की मौत के बाद भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे बीघापुर एडीओ पंचायत सुशील कुमार पांडेय को वहां से हटा कर जिला मुख्यालय संबद्ध किया गया है।
उनके स्थान पर ग्राम पंचायत अधिकारी प्रताप नारायण द्विवेदी को चार्ज दिया गया है। वह क्लस्टर के साथ एडीओ पंचायत पद की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। बीघापुर ब्लॉक में तैनात सफाई कर्मचारी अनोखेलाल की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद 18 अक्तूबर को सफाई कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी और परिजनों ने ब्लॉक कार्यालय के बाहर शव रखकर प्रदर्शन किया था।
आरोप लगाया था कि सफाई कर्मियों को नोटिस दिया जाता है और फिर एडीओ पंचायत कार्यालय बुलाकर उनसे उगाही करते हैं। मृतक की पत्नी व सास ने एडीओ पंचायत पर नोटिस के एवज में छह हजार रुपये की वसूली का आरोप लगाया था। मामले में डीपीआरओ शाश्वत आनंद सिंह ने जांच के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की थी।
विज्ञापन
टीम में शामिल अपर जिला पंचायतराज अधिकारी और सहायक जिला पंचायतराज अधिकारी तकनीकी जांच अभी कर रहे हैं। डीपीआरओ ने बताया कि जांच अभी चल रही है।
किसी प्रकार के आरोप प्रत्यारोप से बचने के लिए एडीओ पंचायत को बीघापुर से हटा दिया गया है। उन्हें मुख्यालय संबद्ध कर दिया गया है। बताया कि जांच रिपोर्ट 24 अक्तूबर तक मिल जाएगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।ॉ