फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ADO Panchayat got the school inspected by a private employee

Unnao News: एडीओ पंचायत ने निजी कर्मी से करा दिया विद्यालय का निरीक्षण

Tue, 03 Sep 2024 04:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Sep 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
ADO Panchayat got the school inspected by a private employee
उन्नाव। सहायक शिक्षिका अल्का पटेल प्रकरण में सीडीओ ने सफीपुर एडीओ पंचायत छोटेलाल को भी नोटिस जारी किया है। सीडीओ ने बताया कि विद्यालय के निरीक्षण के लिए तीन स्तर पर टीमें बनी हैं।
विज्ञापन

अल्का पटेल 16 अगस्त को विद्यालय नहीं पहुंचीं लेकिन उन्होंने मानव संपदा पोर्टल पर चिकित्सीय अवकाश का आवेदन कर दिया था। इसी दिन एडीओ पंचायत छोटेलाल ने खुद निरीक्षण न करके अपने किसी प्राइवेट कर्मी आलम को विद्यालय भेज दिया। आलम ने निरीक्षण किया और अल्का के चिकित्सीय अवकाश पर होने के बाद भी अनुपस्थित दर्शाते हुए एक दिवस का वेतन रोक दिया। सीडीओ के मुताबिक, निरीक्षण के दौरान सेल्फी प्रेरणा निरीक्षण पोर्टल पर करनी होती है। बड़ी बात यह रही कि प्राइवेट कर्मी आलम ने विद्यालय स्टाफ के साथ सेल्फी पोर्टल पर अपलोड कर दी। यह एक गंभीर मामला है। इसलिए एडीओ पंचायत से भी तीन दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। समय के अंदर संतोषजनक उत्तर न मिलने पर अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed