{"_id":"6106ebe98ebc3e84367455ff","slug":"action-unnao-news-knp6437576200","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को कम एमडीएम देने पर पड़रीकला गांव का कोटा निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को कम एमडीएम देने पर पड़रीकला गांव का कोटा निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिछिया। मिड-डे मील योजना के तहत छात्रों को मिलने वाले खाद्यान्न में हेराफेरी करने की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक ने जांच की। जांच में मामला सही पाए जाने पर कोटे को निलंबित कर दिया है। कोटे को पड़री खुर्द स्थित राशन की दुकान में संबद्ध कर दिया गया है।
ब्लॉक क्षेत्र के गांव अर्चितखेड़ा मजरे पड़रीकला के अभिभावक रामप्रकाश ने गांव में संचालित प्राथमिक स्कूल के प्रधान शिक्षक की ओर से एमडीएम योजना के तहत छात्रों को दिए जाने वाले प्राधिकार पत्र पर कम राशन चढ़ने की शिकायत डीएम से की थी।
डीएम के निर्देश पर सदर पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने जांच की। उन्होंने विद्यालय के प्रधान शिक्षक किशोर कुमार के साथ छात्रों के लिखित बयान दर्ज किए। इसमें तृतीय चरण के हुए राशन वितरण में कोटेदार भोला त्रिवेदी की ओर से कम राशन वितरण किए जान की बात सामने आई।
विज्ञापन
जांच में मामला सही मिलने पर राशन की दुकान को निलंबित कर उसे पड़री खुर्द स्थित राशन की दुकान से संबद्ध कर दिया गया है। सदर पूर्ति निरीक्षक नेहा गुप्ता ने बताया कि जांच में मामला सही मिला है। कोटा निलंबित कर दिया गया है।