फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   action

हाईवे से हटए जाएंगे अवैध कब्जा कर बने ढाबे

Thu, 21 Jan 2021 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:59 PM IST
विज्ञापन
action
विकास भवन सभागार में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ पर बैठक में अधिकारियों को निर्देश दे? - फोटो : UNNAO
उन्नाव। सड़क घेरकर खड़े वाहन और हेलमेट की अनदेखी सड़क हादसों की सबसे बड़ी वजह है। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद डीएम ने जिले के अधिकारियों के साथ बैठक की। तय हुआ कि हादसों पर अंकुश लगाने के लिए एनएचएआई व पुलिस के अधिकारी मिलकर सड़क पर खड़े वाहनों का चालान व सीज करेंगे। अवैध कब्जा कर चल रही दुकानों और ढाबों को हटवाएंगे। चिह्नित ब्लैक स्पॉट 15 दिन में दुरुस्त किए जाएंगे।
विज्ञापन

गुरुवार सुबह नौ बजे एनआईसी हाल में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने डीएम के साथ ऑनलाइन बैठक की। इसके बाद डीएम रवींद्र कुमार ने विकास भवन में सभी संबंधित विभागों के नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर सड़क सुरक्षा माह की रूपरेखा तय की। डीएम ने कहा कि जिले में सड़क दुर्घनाएं बढ़ने के साथ मौतों में इजाफा हुआ है। महिला पुलिस टीम का गठन कर बसों व अन्य यात्री वाहनों में जाकर लोगाें को जागरूक करें। तेज आवाज में गाने बजाने वाले वाहनों का चालान करें। विद्यालयों में शिक्षक बच्चों की एक अलग से कक्षा लगाकर उन्हें यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें। डीएम ने प्रतिदिन के कार्यक्रमों की नोडल अधिकारियों से समीक्षा किए जाने की बात कही है।
विज्ञापन

एनएचआई अफसरों की रिपोर्ट भेजी
बैठक में एनएचएआई के किसी अधिकारी के न आने पर डीएम का पारा चढ़ गया। उन्होंने एसपी आनंद कुलकर्णी से कहा कि क्यों न एनएचएआई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर एनएचएआई के अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट देने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed