फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Accused of instigating youth to commit suicide goes to jail

Unnao News: युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गया जेल

Thu, 14 Mar 2024 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Accused of instigating youth to commit suicide goes to jail
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नवाबगंज। अजगैन कोतवाली के सरांय चंदन गांव में आत्महत्या करने वाले युवक ने मौत से पहले फेसबुक पर अपना लाइव वीडियो शेयर कर फंदे से लटकने की घटना में आरोपी को पुलिस ने जेल भेजा है।
अमेठी जिले के थाना पीपरपुर के छोटा इस्माइलपुर गांव निवासी मोहम्मद शकील का पुत्र इश्तियार (23) का शव मंगलवार देर शाम अजगैन कोतवाली के सरायं चंदन गांव से पांच सौ मीटर दूर बेल्ट के फंदे से पेड़ में लटका मिला था। पुलिस को जांच में पता चला था कि इश्तियार, किन्नर बनकर रहने वाले सरांय चंदन गांव निवासी दीपक उर्फ निशा के साथ रह रहा था।
विज्ञापन

सात महीने पहले दोनों ने समलैंगिक विवाह कर लिया था। मंगलवार देर शाम उसका शव पेंड़ में बेल्ट के फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने आरोपी दीपक उर्फ निशा को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को मृतक के अमेठी निवासी मामा मोबीन ने आरोपी दीपक उर्फ निशा पर आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि आरोपी युवक को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed