फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   accidant

एक्सप्रेस वे पर हादसे में घायल किशोर की मौत

Tue, 08 Sep 2020 11:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
accidant
उन्नाव। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर औरास थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह टायर फटने से लोडर पलट गया था। हादसे में पशु व्यापारी की मौत हो गई थी, जबकि, पिता-पुत्र समेत पांच लोग घायल हो गए थे। गंभीर हालत में पिता को लखनऊ के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था, जबकि उसके 14 वर्षीय बेटे को जिला अस्पताल ले जाया गया था। इलाज के दौरान 14 वर्षीय किशोर ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

बाराबंकी जिले के टिकैतनगर थाना क्षेत्र के नियामतगंज गांव निवासी पशु व्यापारी कल्लू 40 पुत्र हनीफ कन्नौज से लगभग 45 बकरियां खरीदकर सोमवार को लोडर से बाराबंकी जा रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर औरास थाना क्षेत्र के दिपवल गांव के पास लोडर का पिछला टायर फटने से वह पलट गया। हादसे में पशु व्यापारी कल्लू की मौत हो गई। जबकि व्यापारी के गांव का ऐस मोहम्मद व उसका 14 वर्षीय बेटा शहजादे गंभीर रूप से घायल हो गया था। तीन अन्य को भी चोटें आई थी। पुलिस ने ऐस मोहम्मद को ट्रामा सेंटर लखनऊ भेजा था, जबकि किशोर शहजादे को जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। इलाज के दौरान उसकी शहजादे की मौत हो गई। जबकि उसके पिता की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed