फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Access to Ganga Expressway from Sonic and Shadipur

Unnao News: सोनिक और शादीपुर से गंगा एक्सप्रेसवे पर पहुंचने की सुविधा

Mon, 27 Apr 2026 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Mon, 27 Apr 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Access to Ganga Expressway from Sonic and Shadipur
फोटो-3-लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मुर्तजानगर में गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए बना टोल प्लॉजा। संव - फोटो : सीताद्वार मंदिर में कन्यापूजन के दौरान मौजूद लोग।
उन्नाव/सोनिक। मेरठ से प्रयागराज तक 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे जिले के लोगों के लिए भी बड़ी राहत देगा। प्रदेश के कई जिलों के लिए सुगम सफर की सुविधा मिलेगी। पहला कट लखनऊ-कानपुर हाईवे पर सोनिक में बनाया गया है, जबकि दूसरा इंटरचेंज बांगरमऊ तहसील के शादीपुर गांव के पास बनाया गया है। यहां से वाहन सवार एक से दूसरे एक्सप्रेसवे भी पहुंच सकेंगे।
विज्ञापन




गंगा एक्सप्रेसवे की उन्नाव में कुल लंबाई 105 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेसवे जिले के लिए भी महत्वपूर्ण साबित होगा। जिले में गंगा एक्सप्रेसवे पहुंचने के लिए कानपुर-लखनऊ हाईवे पर सोनिक के पास बने टोल प्लाजा से और बांगरमऊ के शादीपुर गांव के पास बने इंटरचेंज के जरिए आगरा एक्सप्रेसवे पर पहुंच कर आगे की यात्रा कर सकेंगे। यह एक्सप्रेसवे कुल 12 जिलों से होकर निकला है। इससे एक तरफ रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज तो दूसरी तरफ हरदोई, फर्रुखाबाद, बदायूं, शाहजहांपुर, संभल,ज्योतिबा फुले नगर, हापुड़ और मेरठ पहुंचा आसान होगा।
विज्ञापन



कानपुर-लखनऊ एक्सप्रेसवे से भी जुड़ेगा
गंगा एक्सप्रेसवे, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे (एनई-6) से भी जुड़ेगा। इसके लिए बिछिया ब्लॉक के नेवरना गांव के पास टोल कट बनाया जा रहा है। सोनिक टोल प्लाजा मैनेजर गौरव शर्मा ने बताया कि एनई-6 का काम पूरा न होने के साथ ही नेवरना टोल भी खुल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बांगरमऊ में जुड़े दोनों एक्सप्रेसवे


आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे 302 किलोमीटर लंबा है, यह 10 जिलों से होकर निकला है। आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, कन्नौज, कानपुर नगर, उन्नाव, हरदोई और लखनऊ शामिल हैं। यह एक्सप्रेसवे आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे के माध्यम से दिल्ली से भी जुड़ता है।


गंगा एक्सप्रेसवे का काम पूरा हो गया है। सड़क सुरक्षा, चिकित्सा और साइन बोर्ड जैसी चीजें भी पूरी हो चुकी हैं। लोकार्पण के साथ ही इसे यातायात के लिए पूरी तरह खोल दिया जाएगा।




संजय कुमार, प्रोजेक्ट इंचार्ज यूपीडा

फोटो-3-लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मुर्तजानगर में गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए बना टोल प्लॉजा। संव

फोटो-3-लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मुर्तजानगर में गंगा एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के लिए बना टोल प्लॉजा। संव- फोटो : सीताद्वार मंदिर में कन्यापूजन के दौरान मौजूद लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed