{"_id":"573b67904f1c1b036dac7260","slug":"absent-eight-officials-cancel-pay","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुपस्थित आठ अधिकारियों का कटेगा वेतन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुपस्थित आठ अधिकारियों का कटेगा वेतन
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
Updated Wed, 18 May 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ तहसील में समस्याएं सुनते अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव आग लगने के बाद सदर तहसील में तहसील दिवस का आयोजन कुछ विलंब से किया जा सका। सभी तहसीलों में लंबित मामलों को जल्द से जल्द निस्तारित करने पर जोर दिया गया। वहीं सीडीओ ने बांगरमऊ तहसील में आयोजित तहसील दिवस में नहीं पहुंचने वाले आठ अफसरों का वेतन काटने की संस्तुति की गई है।
सदर तहसील में इसमें कुल 52 लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इनमें राजस्व के 23, पुलिस के 10, विकास के 4, समाज कल्याण के 9 व अन्य 6 मामले आए। इस मौके पर एसडीएम वीके श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार रेणुका दीक्षित, नायब तहसीलदार एके सरोज, सीओ राम अर्ज आदि अधिकारी मौजूद रहे। हसनगंज प्रतिनिधि के अनुसार, तहसील दिवस में कुल 105 शिकायतें पहुंची। इसमें राजस्व की 49, पुलिस की 10, विकास की 12, अन्य 34 मामले आए। इनमें से मौके पर किसी का भी निस्तारण नहीं हो सका।
इस मौके पर एसडीएम प्रशांत भारती, सीओ आरके सिंह, ईओ रेनू यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे। सफीपुर तहसील में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम प्रतिपाल सिंह ने की। उनके समक्ष कुल 16 प्रार्थनापत्र आए। इसमें राजस्व के 6, पुलिस के 2, विकास के 3 व अन्य पांच प्रार्थनापत्र आए। अधिकारियों ने सभी मामलों को संबंधित अधिकारियों के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
बीघापुर में आयोजित तहसील दिवस की अध्यक्षता एसडीएम मृत्युंजयराम ने की। इसमें कुल 73 मामले आए। इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। एसडीएम ने पिछले तहसील दिवसों मे आई शिकायतों की समीक्षा की। इस मौके पर राजस्व के 22, पुलिस के 19, शिक्षा के 3, समाज कल्याण के 3, विकास के 5, अन्य 21 मामले आए। पुरवा तहसील में फरियादियों की समस्याओं को नायब तहसीलदार विवेक मिश्रा ने सुना। इस दौरान कुल 22 मामले आए। इनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका।
सभी मामलों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। बांगरमऊ संवाददाता के अनुसार तहसील दिवस में हसील दिवस में आई अन्य शिकायतों में राजस्व के 12, पुलिस के 10, समाज कल्याण के 6, विकास के 25 और अन्य 21 मामले पहुंचे।
इन अफसरों के कटेंगे वेतन
बांगरमऊ (उन्नाव)। तहसील सभागार में सीडीओ संजीव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में अनुपस्थित रहे आठ अफसरों का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की गई है। ये अफसर बिना बताए तहसील दिवस से अनुपस्थित रहे। इसमें जेई विद्युत, जेई सिंचाई, जिला उद्यान अधिकारी, जिला विकलांग कल्याण अधिकारी सहित आठ अधिकारियों का नाम है। इस मौके पर एसपी नेहा पांडेय, सीएमओ डॉ. डीएन श्रीवास्तव, एसडीएम सरजू प्रसाद शुक्ल, सीओ आरपी यादव, तहसीलदार सुरेश राय आदि मौजूद रहे।
कोटेदार का लाइसेंस निरस्त करने की मांग की
बांगरमऊ। क्षेत्र के ग्राम कुशराजपुर की ग्राम प्रधान मीरा, सुरेश, महादेव, जयपाल, जय सिंह, राधेश्याम, मोहनलाल, बालकराम आदि करीब एक सैकड़ा कार्ड धारकों ने हलफनामे देकर शिकायत की कि कोटेदार ने कोटा निलंबन होने के बाद उठाया गया मिटटी का तेल खुले बाजार में बेच दिया। आरोप लगाया कि कोटेदार राशन लेने के लिए आने वाले उपभोक्ताओं के साथ अभद्र व्यवहार करता है। तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों से कोटेदार के निलंबन के साथ ही इसका लाइसेंस निरस्त कर किसी अन्य कोटेदार का चयन किया जाए।