{"_id":"5e8caf858ebc3e76cc27be41","slug":"aag-lagi-2-jhulse-unnao-news-knp554179357","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घरों में लगी आग, बुझाने में दंपति समेत तीन झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घरों में लगी आग, बुझाने में दंपति समेत तीन झुलसे
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगने से दो घरों की लाखों की गृहस्थी जल गई। लपटों में घिरी गृहस्थी बचाने में दंपति समेत तीन लोग झुलस गए। झुलसे युवक की 24 अप्रैल को शादी है। परिजन रसोई गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लगने की बात कह रहे हैं। ग्रामीणों ने दमकल की मदद से आग पर काबू पाया।
थाना क्षेत्र के कोड़री गांव निवासी रामनरेश पुत्र खुमानी खेती कर परिवार का गुजारा चलाता है। सोमवार रात 9 बजे चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में रिसाव से आग लग गई। जब तक परिवार के लोग जान बचाकर भागते आग की लपटों ने पूरे घर को चपेट में ले लिया। आग बुझाने की कोशिश में मुकेश पुत्र रामनरेश व पूनम पत्नी मुकेश व भाई मनोज झुलस गए। दोनों ने सीएचसी में इलाज कराया। मनोज की शादी 24 अप्रैल को होनी है। सूचना पर पहुंचे अग्निशमन दल ने ग्रामीणों की मदद से मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित रामनरेश के अनुसार आग से अनाज, जेवर ,कपड़े समेत शादी का पूरा सामान जल गया। उसने लगभग डेढ़ लाख की क्षति का अनुमान लगाया है। लेखपाल जितेंद्र ने मौके पर पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
फतेहपुर चौरासी। थाना क्षेत्र के ग्राम खुशरूपुर में मंगलवार सुबह नौ बजे गीतराम पुत्र मुल्ला परिवार के साथ खेत पर काम करने गया था। संदिग्ध हालात में उसके घर आग लग गई। ग्रामीणों की सूचना पर वह घर पहुंचा और दमकल को सूचना देकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित ने लगभग 50 हजार के नुकसान की बात कही है।
विज्ञापन
अगिभनकांड पीड़ितों को दी राहत सामग्री
बीघापुर। बिहार थानाक्षेत्र के गांव गहरेंदा मजरे रावतपुर में 3 अप्रैल को आग लगने से रामेश्वर, ओमप्रकाश व राजू पासवान के घरों में रखा खाद्यान्न, कपड़े जलकर खाक हो गए थे। अग्निकांड की सूचना पर भाजपा नेता आशुतोष शुक्ला ने गहरेंदा पहुंचकर पीड़ितों को खाद्यान्न व फ ल प्रदान किए। पंकज दीक्षित, नागेंद्र द्विवेदी आदि मौजूद रहे।