फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A third dumper collided with two dumpers parked on the highway, a young man died

Unnao News: हाईवे किनारे खड़े दो डंपरों से टकराया तीसरा डंपर, युवक की मौत

Sat, 12 Jul 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव
संवाद न्यूज एजेंसी, उन्नाव Updated Sat, 12 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
A third dumper collided with two dumpers parked on the highway, a young man died
नवाबगंज। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन कोतवाली के पास एक पेट्रोल पंप के सामने गुरुवार रात 1:30 बजे तेज रफ्तार डंपर चालक को झपकी आने से सड़क किनारे खड़े दो डंपरों से टकरा गया। घटना में टक्कर मारने वाले डंपर में पीछे बैठे तीन युवक घायल हो गए। पुलिस ने स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां डॉक्टर ने एक को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

गोंडा जिले के थाना कौढ़िया के शानपुरवा कल्याणपुर निवासी 20 वर्षीय फैजअली पुत्र अबुसहीमा, सिराज अली पुत्र राज मोहम्मद, नूर सलाम पुत्र भादू, गुलाम शेख पुत्र मोहम्मद हनीफ व तुफैल पुत्र मुकर्रम अली गुरुवार को गुजरात में प्राइवेट नौकरी करने के लिए निकले थे। पहले वह वाहन से लखनऊ पहुंचे, वहां से कोई ट्रेन न होने से कानपुर रेलवे स्टेशन जाने के लिए रात में एक डंपर में पीछे बैठ गए। लखनऊ-कानपुर लेन पर रात 1:30 बजे डंपर ने अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप के सामने हाईवे के किनारे खड़े दो डंपरों में पीछे से जा घुसा। घटना में फैज अली, सिराज अली और नूर सलाम गंभीर घायल हो गए। हादसे के बाद डंपर चालक व खलासी मौके से भाग गए। साथी गुलाम व तुफैल ने एंबुलेंस की मदद से तीनों तीनों घायलों को सीएचसी ले गए। डॉक्टर ने फैज अली को मृत घोषित कर दिया। सिराज और नूरसलाम का लखनऊ में इलाज चल रहा है। मृतक फैजअली के ताऊ मो. इकरार ने बताया कि वह दो भाईयों में बड़ा था। मां अजमतुन्निशा व अन्य परिजन बेहाल हैं।
विज्ञापन

कोतवाल सुरेश सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तीनों डंपर कोतवाली में खड़े कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed