फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A roadways bus without headlights crushed a young man

Unnao News: बिना हेडलाइट की रोडवेज बस ने युवक को कुचला

Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Nov 2024 11:11 PM IST
विज्ञापन
A roadways bus without headlights crushed a young man
सफीपुर (उन्नाव)। लखनऊ से सवारियां लेकर सफीपुर जा रही बिना हेड लाइट की उन्नाव डिपो की बस से कुचलकर पैदल सड़क पार कर रहे युवक की मौत हो गई। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गौरी गांव निवासी रमेश गौतम का पुत्र मोनू (22) पेशे से मजदूर था। रविवार शाम करीब सात बजे गांव के बाहर मियागंज-सफीपुर मार्ग पर हनुमान मंदिर के पास किराना दुकान से सामान लेने गया था। लौटते समय वह सड़क पार कर रहा था, तभी मियागंज की तरफ से आ रही बिना हेड लाइट की रोडवेज ने टक्कर मार दी। इससे माेनू की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद लोगों ने चालक को बस सहित पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। बेटे की मौत की सूचना पर पहुंचे मृतक के पिता रामशंकर ने बताया मोनू मजदूरी कर घर आया था। वह दुकान से सामान लाने गया था। बेटे की मौत से मां रामदुलारी, बड़ा भाई रंजीत, छोटा श्रीकृष्ण, गोविंद, वीरू और शबनम बेहाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाल श्याम नारायण सिंह ने बताया कि चालक को बस सहित पकड़ लिया गया है। बताया कि बस की हेडलाइट न जलने से युवक चालक को नजर नहीं आया और हादसा हुआ है।
--
बस में थे 40 यात्री, दबाव में मियागंज से चला था चालक
लखनऊ से चलकर शाम करीब छह बजे बस मियागंज पहुंची तो हल्का अंधेरा हो गया था। बस में करीब 40 यात्री थे। चालक ने लाइट ऑन की तो नहीं जलीं। इस पर चालक ने आगे से इन्कार किया तो यात्रियों ने दबाव बनाया। इसके बाद चालक ने सफीपुर की ओर जा रही एक डीसीएम के चालक से बात की और उसे बस के आगे चलने को कहा। वह डीसीएम के पीछे-पीछे चलता रहा। गौरी गांव से एक किलोमीटर पहले निहालपुर मोड़ के पास सवारियां उतारने के दौरान डीसीएम आगे निकल गई। तब तक करीब 6:45 बज चुके थे। इसके बाद वह करीब एक किमी चला होगा तभी गौरी गांव के सामने हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed