फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A huge crash on the second day of the board to order online

दूसरे दिन बोर्ड की ऑनलाइन व्यवस्था धड़ाम

Sat, 20 Feb 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला, उन्नाव
अमर उजाला, उन्नाव Updated Sat, 20 Feb 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
A huge crash on the second day of the board to order online

बोर्ड परीक्षा में परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने की व्यवस्था दूसरे दिन भी धड़ाम रही। कनेक्टविटी न मिलने से जेडी कार्यालय छात्र-छात्राआें की उपस्थिति ऑनलाइन नहीं जा सकी। इससे केंद्र व्यवस्थापकों ने मैन्युअल व्यवस्था के तहत ही उपस्थिति डीआईओएस कार्यालय में दर्ज कराई।

विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह पाली में हाईस्कूल में संगीत इंटरमीडिएट में गृह विज्ञान विषय का पेपर था। हाईस्कूल में एक  भी परीक्षार्थी का पंजीकरण नहीं था जबकि गृह विज्ञान में 3648 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 3325 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए 323 ने परीक्षा छोड़ दी। केंद्र व्यवस्थापकों ने एप के जरिए ऑनलाइन उपस्थिति भेजने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। इस पर एक सैकड़ा केंद्र व्यवस्थापकों ने डीआईओएस को इस प्रक्रिया के तहत उपस्थिति भेजने के लिए लिखित में मना कर दिया। वहीं कुछ केंद्र व्यवस्थापकों ने फोन से उपस्थिति ऑनलाइन न जाने की जानकारी दी। इससे पहले की मैन्युअल व्यवस्था ही उपस्थिति भेजनी पड़ी। डीआईओएस देवकी सिंह ने बताया कि एप व्यवस्था सभी केंद्रों पर सफल नहीं हो पा रही है। इसलिए कुछ केंद्र व्यवस्थापकों ने इस व्यवस्था के तहत उपस्थिति भेजने से मना किया है। उनसे मैन्युअल उपस्थिति ली जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed