फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   A girl who cheated Rs 23 lakh on the pretext of getting a job arrested

Unnao News: नौकरी लगवाने का झांसा देकर 23 लाख की ठगी करने वाली युवती गिरफ्तार

Thu, 14 Mar 2024 11:23 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
A girl who cheated Rs 23 lakh on the pretext of getting a job arrested
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उन्नाव। सचिवालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 23 लाख रुपये की ठगी करने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। जबकि उसका भाई और एक साथी की तलाश जारी है।
अजगैन कोतवाली के रंजीतखेड़ा गांव निवासी जयकरन और उसके फुफेरे भाई को सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर तीन लोगों ने 23 लाख की ठगी कर ली।
पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गंगाघाट कोतवाली के आजादनगर निवासी नितिन कुमार ने अपनी बहन वर्षा रावत और इसी कोतवाली क्षेत्र के नेहरू नगर मोहल्ला निवासी सुनील तिवारी के साथ मिलकर उससे 23 लाख रुपये लिए थे। आरोप है कि नितिन खुद को सचिवालय कर्मी बताता था।
विज्ञापन

पीड़ित जयकरन के मुताबिक तीनों ने छह महीने रुपये लिए थे और नौकरी के बारे में बात करने पर लगातार टालमटोल करते रहे। रुपये वापस मांगे तो तीनों ने लौटाने से इनकार कर दिया और जान से मारने की धमकी देने लगे। इस पर पीड़ित ने कोतवाली में तीनों के खिलाफ दो सप्ताह पहले ठगी और धोखाधड़ी की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने ठगी में शामिल वर्षा रावत को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके भाई और साथी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी करने वाली युवती स्नातक पास है और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही है। कोतवाल अवनीश सिंह ने बताया कि उपनिरीक्षक धर्मेंद्रनाथ मिश्रा ने टीम के साथ उसे, उसके घर के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed