{"_id":"83283","slug":"Unnao-83283-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश अध्यक्ष का आदेश सपाइयों के ठेंगे पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश अध्यक्ष का आदेश सपाइयों के ठेंगे पर
Unnao
Updated Wed, 27 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। सपा के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश यादव ने जिलों के पदाधिकारियों और विधायकोें, सांसदों को थाना, तहसील और ब्लाक स्तरीय समस्याएं जिले पर ही निपटवाने के आदेश दिए हैं। इसके लिए जिला कार्यालयों में पीडि़तों से शिकायतें ली जाएंगी। इसके लिए जिला कार्यालय में कोई न कोई पदाधिकारी या जनप्रतिनिधि सुबह 10 से शाम तीन बजे तक मौजूद रहेगा। यह आदेश मंगलवार को जिलों में लागू कर दिया गया। पहले ही दिन जिले के सपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने इसे अंगूठा दिखा दिया।
दोपहर 1:58 बजे अमर उजाला प्रतिनिधि सपा कार्यालय पहुंचा। बाहर सन्नाटा पसरा था। महासचिव /उपाध्यक्ष का कक्ष बंद था। जिलाध्यक्ष और नगर अध्यक्ष के कक्ष में भी कोई मौजूद नहीं था। सभाकक्ष में ताला लटक रहा था। एक कक्ष में बांगरमऊ विधायक बदलू खां मौजूद थे। उन्हें प्रदेश अध्यक्ष के आदेश की कोई जानकारी नहीं थी। विधायक जी कैसे बैठे हैं, इस सवाल पर बदलू खां ने कहा कि काम से आए थे। इसके अलावा कोई अन्य कार्यालय में मौजूद नहीं था।
प्रदेश अध्यक्ष के नए आदेश की जानकारी मिल गई है। हमारा कार्यालय प्रतिदिन खुलता है। कार्यालय में जितेंद्र और छोटेलाल भारती हमेशा मौजूद रहते हैं। नगर पालिका चुनाव चल रहा है इसलिए चार जुलाई तक मैं ज्यादा समय नहीं दे पाऊंगा। कोई न कोई पदाधिकारी शिकायतें सुनने के लिए कार्यालय में मौजूद रहेगा।
विज्ञापन
-अनवार अहमद जिलाध्यक्ष, सपा