फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   बरौंकी गांव में हैंडपंप खराब होने से परेशानी

बरौंकी गांव में हैंडपंप खराब होने से परेशानी

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
गंजमुरादाबाद (उन्नाव)। विकास खंड की ग्राम पंचायत बरौंकी की लगभग साढ़े चार हजार आबादी के लिए मात्र 7 इंडिया मार्का हैंडपंप लगे हैं। इनमें तीन नलों ने वर्षों से यांत्रिक खामियों के चलते पानी देना बंद कर दिया है। इससे गांव में भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एक सपा नेता और एक ग्राम पंचायत सदस्य ने खंड विकास अधिकारी से लंबे समय से शोपीस बने नलों की मरम्मत कराकर पेयजल संकट से निजात दिलाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

विकास खंड के ग्राम बरौंकी निवासी सपा कार्यकर्ता सूरजपाल यादव और ग्राम पंचायत सदस्य राजेंद्र प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि गांव की आबादी करीब साढ़े चार हजार है। इस आबादी को शुद्ध व पर्याप्त पेयजल मुहैया कराने के लिए गांव में सात इंडिया मार्का हैंडपंप हैं। इनमें से रामपाल कुशवाहा, गुरूगू कुरील तथा राजेंद्र कुशवाहा के मकानों के पास लगे हैंडपंप खराब हैं। बताया कि इस समस्या से ग्राम प्रधान को कई बार अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं हो सका। इससे ग्रामीणों को भीषण पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। उपरोक्त लोगों ने अब खंड विकास अधिकारी से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। इस प्रकार क्षेत्र के ग्राम नसिरापुर में भी कई हैंडपंप खराब पड़े हैं। मात्र दो हजार आबादी वाले इस गांव में करीब 6 दर्जन इंडिया मार्का हैंडपंप हैं। इनमें से आधा दर्जन लंबे समय से शोपीस बने हुए हैं। जिससे यहां भी ग्रामीणों को पेयजल की समस्या से दो चार होना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी उग्रसेन यादव ने बताया कि गांव का निरीक्षण करके खराब पड़े नलों को दुरुस्त कराकर समस्या का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed