फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   सफीपुर को महज तीन घंटे बिजली

सफीपुर को महज तीन घंटे बिजली

Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Sat, 12 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सफीपुर (उन्नाव)। जिले में सफीपुर क्षेत्र के लोग बिजली की आपूर्ति को लेकर सबसे ज्यादा परेशान हैं। नगर सहित आसपास के क्षेत्रों मेें टुकड़ों में बमुश्किल तीन घंटे बिजली मिल पा रही है जबकि शेड्यूल नौ घंटे आपूर्ति का है। बिजली की बेतहाशा कटौती से न केवल पेयजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है बल्कि कारोबार भी चौपट हो गया है।
विज्ञापन

तहसील मुख्यालस सफीपुर में नौ घंटे बिजली आपूर्ति का शेड्यूल है। इसके विपरीत इस समय बमुश्किल तीन घंटे बिजली मिल पा रही है। जर्जर तार बिजली समस्या में कोढ़ में खाज साबित हो रहे हैं। बिजली आपूर्ति के दौरान स्पार्किंग के कारण ट्रिपिंग होती रहती है। टुकड़ों में बिजली आने से नगर पंचायत के ट्यूबवेलों से सप्लाई भी नहीं हो पा रही है। गर्मियों में पेयजल की किल्लत से लोग खासे परेशान हैं। मुख्य ट्यूबवेल के आपरेटर होरीलाल ने बताया कि उनके यहां बनी टंकी की क्षमता 7.50 लाख लीटर है। इसमें 1.50 लाख लीटर पानी आपात स्थिति के लिए रखने के आदेश है। इस समय बिजली आपूर्ति की जो स्थिति है उसमें डेढ़ लाख लीटर पानी टंकी में भर ही नहीं पाता है। जितनी लाइट मिल रही है उसमें सड़क किनारे वाले घरों तक ही पानी पहुंच पाता होगा।
विज्ञापन

सब स्टेशन प्रभारी काशीप्रसाद ने बताया कि जर्जर तार और उपकरण बिजली आपूर्ति में सबसे बड़ी बाधा हैं। उन्होंने बताया कि इस समस्या के संबंध में छह महीने पहले ही आला अधिकारियों को लिखा जा चुका है। फाइल एमडी कार्यालय में अटकी है। अगर वहां से ओके हो जाए तो बिजली आपूर्ति में काफी हद तक सुधार हो सकता है। खोखापुर सब स्टेशन के संबंध में कहा कि थोड़ा काम ही बचा है। जबकि जेई का कहना है कि वर्षा ऋतु का हवाला देकर कार्य जल्द कराने की मांग की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। अधिशाषी अभियंता का कहना है कि जब तक बड़ा ट्रांसफार्मर नहीं बदला जाएगा समस्या का समाधान होना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed