{"_id":"40-208796","slug":"Unnao-208796-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसीएम की टक्कर से टूटा रेलवे बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसीएम की टक्कर से टूटा रेलवे बैरियर
Unnao
Updated Sat, 06 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। लखनऊ से कानपुर जा रहे डीसीएम ने हाइवे पर स्थित रेलवे बैरियर को तोड़ दिया। बैरियर तोड़कर भाग रहे डीसीएम को गेटमैन से कुछ आगे पकड़ लिया। आरपीएफ ने मौके पर पहुंचकर चालक को पकड़ लिया और डीसीएम समेत थाने ले गए। इस दौरान जाम लग जाने के कारण काफी देर तक लोग जाम में फंसे रहे।
शुक्रवार सुबह लगभग सवा दस बजे रायबरेली पैसेंजर के आने के कारण हाइवे पर स्थित गेट संख्या 125/8 बंद था। इसी बीच लखनऊ से कानपुर की ओर जा रही तेजरफ्तार डीसीएम ने बंद रेलवे फाटक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से रेलवे बैरियर टूट गया। यह देख डीसीएम चालक भागने लगा। गेटमैन ने कुछ आगे दूरी पर डीसीएम को रोक लिया, इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची आरपीएफ ने डीसीएम और चालक फिदा हुसैन पुत्र मंसूर अहमद निवासी सिवान बिहार को पकड़ लिया। इस दौरान हाइवे पर जाम की स्थिति बन गई। यातायात पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।