{"_id":"40-206604","slug":"Unnao-206604-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान के 1.20 लाख रुपये ले उड़े ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान के 1.20 लाख रुपये ले उड़े
Unnao
Updated Wed, 19 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
पुरवा। गिरहकटों ने जमीन की रजिस्ट्री कराने गए किसान की जेब काटकर 1.20 लाख रुपये पार कर दिए। पीड़ित ने पुरवा कोतवाली में तहरीर दी है।
असोहा थानाक्षेत्र के सहरावां गांव निवासी सुभाषचंद्र तिवारी ने असावर गांव निवासी बिंदाप्रसाद से पांच बिसुआ जमीन खरीदी थी। मंगलवार को बेटे सूर्यकांत के नाम जमीन की रजिस्ट्री होनी थी। रजिस्ट्री के लिए सुभाषचंद्र तहसील परिसर स्थित कंप्यूटर कक्ष के बहार कतार में खड़े होकर खतौनी ले रहे थे। इसी दौरान जेबकतरों ने उनकी जेब काटकर 1 लाख 20 हजार रुपये पार कर दिए। जानकारी होने पर पीड़ित के पसीने छूट गए। उन्होंने पुरवा कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाली प्रभारी आमोद रंजन चौधरी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।