{"_id":"40-200446","slug":"Unnao-200446-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"खून की कमी से हुई थी गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खून की कमी से हुई थी गर्भवती की मौत
Unnao
Updated Sun, 05 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर चौरासी। इलाज के दौरान हुई गर्भवती की मौत खून की कमी और बीमारी के चलते हुई थी। शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। मालूम हो कि मृतका के मायके वाले ससुरालीजनों पर तमाम आरोप लगा रहे थे। आरोपों को देखते हुए पति ने पुलिस थाने में प्रार्थनापत्र देकर पत्नी के शव का पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के कछियन खेड़ा गांव निवासी छोटेलाल की करीब डेढ़ साल पहले शादी हुई थी। पत्नी नीतू सात महीने की गर्भवती थी। गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर पति ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। सुधार न होने पर उसने पत्नी को शहर के एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन