{"_id":"40-167744","slug":"Unnao-167744-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"दाल लूट: पुलिस काट रही दिल्ली के चक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दाल लूट: पुलिस काट रही दिल्ली के चक्कर
Unnao
Updated Fri, 24 Jan 2014 05:48 AM IST
विज्ञापन
उन्नाव। हसनगंज थानाक्षेत्र में 10 दिन पूर्व ट्रक चालक को बंधक बनाकर दाल लूटने की वारदात में हसनगंज पुलिस शक के घेरे में आए ट्रक चालक के साथ दिल्ली के चक्कर काट रही है। चालक की मानें तो ट्रक में 10 लाख से अधिक की दाल लदी थी।
हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहना निवासी ट्रक चालक नरेश 12 जनवरी की सुबह मेरठ से 800 बोरी दाल लादकर बंगाल के सिलीगुड़ी चला था। चालक नरेश के मुताबिक 12 जनवरी की रात करीब 2 बजे वह हसनगंज थाना क्षेत्र में अकबरपुर गांव के पास वायरिंग में फाल्ट से ट्रक की लाइट बंद हो गई। चालक के मुताबिक वह लाइट ठीक कर रहा था तभी लखनऊ की ओर से आकर रुके ट्रक से उतरे 6-7 हथियारबंद लोगों ने उसे पीटने के बाद बंधक बना लिया। बदमाशों ने ट्रक का तिरपाल काटकर करीब 350 बोरी दाल अपने ट्रक में लाद ली। दाल लादने के बाद बदमाश ट्रक लेकर बांगरमऊ की ओर भाग गए। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी। हसनगंज पुलिस ने तहरीर लेकर घटना को संदिग्ध बता दिया था। पुलिस का कहना था लूट की घटना में ट्रक चालक शामिल है। इस वजह से उसने आज तक रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई। ट्रक चालक से लूट की घटना में सीओ शालिनी सिंह का कहना है चालक की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जबकि एसओ मनोज मिश्रा ने बताया कि लूट है ही नहीं तो रिपोर्ट कैसी।