{"_id":"40-119273","slug":"Unnao-119273-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे क्रासिंग पर फंसी थ्रेसर लदी ट्राली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे क्रासिंग पर फंसी थ्रेसर लदी ट्राली
Unnao
Updated Mon, 11 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजगैन (उन्नाव)। जल्दी निकलने के चक्कर में एक थ्रेसर लदी ट्राली रेलवे क्रासिंग के बीच में फंस गई। इसी बीच ट्रेन आने के चलते गेटमैन ने फाटक बंद कर दिया। गेट बंद होने तक ट्रैक्टर तो आगे निकल गया लेकिन ट्राली नहीं निकल सकी। करीब 15 मिनट तक ट्रांली अंदर ही रही। जब ट्रेन निकल गई और गेटमैन ने फाटक खोला तब ट्राली बाहर निकली।
रविवार अपराह्न करीब 3 बजे लखनऊ की ओर से ट्रेन आने का सिगनल मिलते ही गेटमैन अजगैन रेलवे क्रासिंग का फाटक बंद करने लगा। यह देख दूसरे छोर से आ रहे एक ट्रैक्टर चालक ने जल्दी निकलने के लिए रफ्तार बढ़ा दी। जब तक फाटक बंद होता तब तक चालक ट्रैक्टर तो आगे निकाल ले गया लेकिन ट्राली अंदर ही ट्रैक के कुछ आगे फंस गई और फाटक बंद हो गया। ट्राली में थ्रेसर लदा हुआ था। यह देख गेटमैन के हाथपांव फूल गए। उसने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। जिसके बाद कॉशन लिया गया और ट्रेन को धीमी रफ्तार से गुजारा गया। गेटमैन ने मौके पर पहुंचकर चालक को जमकर फटकार लगाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि जरा सी चूक हो जाती तो ट्रैक्टर ट्राली समेत ट्रेन की चपेट में आ जाता। जिससे बड़ा दुर्घटना हो सकती थी। चालक ने गलती मानी। उसके बाद फाटक खोला गया और उसे बाहर निकाला गया। उन्नाव स्टेशन अधीक्षक विश्राम ने मामले की जानकारी से इंकार किया है।