Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   unnao news

Unnao News: बिछिया ओवरऑल चैंपियन

Sat, 07 Nov 2026 01:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
unnao news
दो दिवसीय जिला स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में ट्रॉफी के साथ बिछिया की टीम। स्रोत शिक्षक - फोटो : udhampur news
उन्नाव। जिला स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबलों, शानदार प्रदर्शन और खिलाड़ियों के उत्साह के नाम रहा। खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, वालीबॉल सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने अपना दमखम दिखाया। लोकगीत, सामूहिक गान एवं योगासन में भी प्रतिभागियों ने आकर्षक प्रस्तुतियां दीं। प्रतियोगिता में बिछिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की।
विज्ञापन

मियागंज ब्लॉक दूसरे और सरोसी तीसरे स्थान पर रहा। औरास के खिलाड़ियों ने नौ पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया तथा मंडलीय प्रतियोगिता के लिए दो खिलाड़ियों की दावेदारी सुनिश्चित की। दूसरे दिन आयोजित उच्च प्राथमिक स्तर की लंबी कूद बालक वर्ग में बिछिया के दिव्यांश प्रथम, सरोसी के हिमांशु द्वितीय एवं कर्ण के अमित राजपूत तीसरे स्थान पर रहे। चक्का फेंक बालक वर्ग में हसनगंज के विनायक पहले, औरास के शुभम दूसरे और मियागंज के अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। बालिकाओं की चक्का फेंक में बिछिया की दिव्यांशी प्रथम, मियागंज की रुचिता द्वितीय तथा औरास की काजल व हसनगंज की रोशनी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

ऊंची कूद बालिका वर्ग में हसनगंज की शशि द्वितीय एवं औरास की नैना ने तीसरा स्थान हासिल किया। खो-खो में मियागंज विजेता एवं सरोसी उपविजेता रहा। लोकगीत में मियागंज प्रथम और बिछिया दूसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर दौड़ में बिछिया के सुमित एवं बालिका वर्ग में मोहिनी विजेता बने। जिम्नास्टिक के बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में बिछिया प्रथम और सिकंदरपुर (सरोसी) दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगासन बालक वर्ग में मियागंज एवं बालिका वर्ग में सिकंदरपुर ने पहला स्थान हासिल किया। समापन समारोह में एडीएम (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड ने बच्चों को मोबाइल से दूर रहकर शिक्षा के साथ खेलों में भी अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। जिला पंचायत प्रशासक शकुन सिंह ने बच्चों को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए खेलों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।

बीएसए शैलेष कुमार पांडेय ने टीम की शानदार जीत पर बिछिया के अनुदेशक विश्वजीत को बधाई दी। बीएसए और डीआईओएस सुनीलदत्त ने विजेताओं को मेडल ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। बीईओ दीपेश कुमार, जिला व्यायाम शिक्षिका अनीता वर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, शिक्षक संगठन के प्रतिनिधि संजीव संखवार, प्रदीप कुमार, विनय त्रिपाठी, अनुदीप श्रीवास्तव, एसआरजी अखिलेश शुक्ला, मर्सरत फातिमा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed