{"_id":"40-102897","slug":"Unnao-102897-40","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक बदलूखां ने की शोभायात्रा की अगवानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक बदलूखां ने की शोभायात्रा की अगवानी
Unnao
Updated Thu, 25 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
बांगरमऊ (उन्नाव)। नगर के मोहल्ला न्यू कटरा स्थित नौ दुर्गा सेवा समिति के तत्वावधान में बुधवार को हजारों देवी भक्तों ने मां भगवती की झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली। इसमें क्षेत्रीय विधायक बदलू खां ने भी अगवानी की।
मां भगवती की शोभा यात्रा न्यू कटरा मोहल्ले से प्रारंभ होकर नगर के मोहल्ला शुक्लाना, कछियाना, पुर्विया टोला, कस्बा टोला होते हुए प्रमुख मार्ग उन्नाव-हरदोई रोड पर पहुंची। यहां से नानामऊ मार्ग होते हुए बाईपास मार्ग पर स्थित कल्याणी नदी तट पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। इस दौरान करीब आधा दर्जन बैंड बाजों की धुन गूंजती रही। श्रद्धालु यात्रा के दौरान अबीर गुलाल उड़ाते रहे। विधायक ने नानामऊ तिराहे पर मां भगवती का पूजन कर प्रसाद ग्रहण किया।
यात्रा की सुरक्षा को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंजनी कुमार राय के नेतृत्व में जगह-जगह भारी पुलिस बल तैनात किया गया। नगर के हजारों श्रद्धालुओं ने कई स्थानों पर शोभा यात्रा रोक कर मां भगवती का पूजन किया। शोभा यात्रा मेें भाजपा के वरिष्ठ नेता विमल चंद्र शुक्ला, पुरुषोत्तम बाजपेई, संजीव शुक्ल, विनोद दीक्षित, श्याम मुरारी द्विवेदी, रविमोहन पांडेय, रामनरेश सिंह, ज्ञानेश द्विवेदी, भगवताचार्य नंदकिशोर शास्त्री, सुनील द्विवेदी, प्रमोद कुमार सैनी, प्रमोद कुमार द्विवेदी, रविशंकर मिश्र, जाहिद खां, डा. मुन्ना अल्वी, राहुल शुक्ला, अनिल द्विवेदी, कृष्ण शंकर शुक्ला, सुधीर दीक्षित, रमेश वर्मा, रामू शुक्ला, रोहित तिवारी, श्याम सुंदर दीक्षित, माधुरी दीक्षित, सत्यवती तिवारी, प्रतिमा शुक्ला, रमाकांती शुक्ला, रजोल बाजपेई, श्यामजी व कमलेश यादव सहित हजारों भक्त शामिल हुए।