Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   दूसरे दिन भी पेशी पर नहीं गए बंदी

दूसरे दिन भी पेशी पर नहीं गए बंदी

Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। पुलिस की सख्ती से नाराज बंदी शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी पेशी पर नहीं गए। जेल से आए 120 में से सिर्फ एक ही बंदी की ही पेशी हो पाई। पेशी से लौटने के बाद अन्य बंदियों ने उसके साथ धक्कामुक्की की। बंदी कोर्ट हवालात में परिजनों से मुलाकात और खानपान सामग्री देने पर लगाई गई पाबंदी खत्म करने की मांग कर रहे हैं। शोरशराबे के दौरान पुलिस वाहन में बैठे बंदियों ने कई विंडो जालियां तोड़ीं।
विज्ञापन

गुरुवार को पेशी पर आए दो शातिर बंदी कोर्ट हवालात की दीवार काटकर भाग निकले थे। घटना के बाद सीओ सिटी के निर्देश पर हवालात की सुरक्षा बढ़ा दी गई। कोर्ट हवालात के पास और पेशी पर आते-जाते समय परिजनों से मुलाकात पर पाबंदी लगा दी। परिजनों से मुलाकात न हो पाने से बंदियों तक खानपान सामग्री भी नहीं पहुंच पाई। इससे नाराज बंदी लगातार दूसरे दिन पेशी पर नहीं गए। बंदियों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी और जमकर शोरशराबा किया। बंदियों के इस बर्ताव से पुलिस जवानों में भी खासा गुस्सा रहा। सूचना पर पहुंची सीओ सिटी नेहा पांडेय से बंदियों ने पानी की बाल्टी गंदी और गंदा पानी पिलाए जाने की शिकायत की। इस पर सीओ सिटी ने न्यायिक अधिकारियों से वार्ता कर हवालात के बाहर दो नईं बाल्टियां रखवाईं। इसके बाद भी बंदी परिजनों से मुलाकात और खानपान सामग्री देने पर लगी रोक हटाए जाने की मांग पर अड़े रहे। सीओ सिटी ने इसे कानून का उल्लंघन बताते हुए मांग माने जाने से इनकार कर दिया। पुलिस वाहनों में बैठे बंदियों ने गुस्से में वाहन की कई खिड़की जालियां तोड़ीं। काफी समझाने प भी जब बंदी नहीं माने तो उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

आरआई डीके धवन ने बताया कि शनिवार को जिला कारागार से कुल 120 बंदियों को पेशी पर कोर्ट लाया गया था। बताया कि 65 बंदियों की पेशी लोअर और 55 की सेशन कोर्ट में पेशी होनी थी। बताया कि केवल एक बंदी की ही पेशी हो पाई। इसके बाद सभी शोरशराबा करते हुए पेशी पर जाने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला जज ने मुआयना किया
उन्नाव। शनिवार सुबह जिला न्यायाधीश राघवेंद्र कुमार ने सीओ सिटी के साथ हवालात का मुआयना किया। उन्होंने बंदियों के लिए पीने के पानी की समस्या को गंभीर मानते हुए हवालात के पास ही हैंडपंप लगाने के निर्देश दिए।



जेल की सुरक्षा पर सवाल
उन्नाव। जेल में बंद बंदियों के पास धूम्रपान और मादक पदार्थों की उपलब्धता जेल की सुरक्षा पर सवाल उठा रही है। जिला कारागार से पुलिस जिन बंदियों को पेशी के लिए न्यायालय लाई थी उनमें से अधिकांश के पास बीड़ी सिगरेट, गुटखा, माचिस ही नहीं मादक पदार्थ तक उपलब्ध थे। पुलिस की वाहन से निकलता बीड़ी, सिगरेट का धुआं और गुटखे के खाली पाउच जेल की व्यवस्था पर सवालिया निशान लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed