फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   वकील ने युवती को सड़क पर दौड़ाकर पीटा

वकील ने युवती को सड़क पर दौड़ाकर पीटा

Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
Unnao
Unnao Updated Sun, 21 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
उन्नाव। वकील ने शादी का झांसा देकर चार साल तक युवती का शोषण किया और शादी करने का दबाव डालने पर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कचहरी गेट पर करीब आधा घंटा तक हंगामा मचा रहा। बार अध्यक्ष की सूचना पर पहुंची सीओ सिटी युवती को अपने साथ महिला थाने लाईं। पीड़िता की तहरीर पर बीघापुुर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मेडिकल के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बीघापुर थाना क्षेत्र के पाटन कसबा निवासी अधिवक्ता इसी थाना क्षेत्र की एक युवती को शादी का झांसा देकर कई साल से शोषण कर रहा था। शनिवार को युवती अधिवक्ता के बस्ते पर पहुंची और शादी का दबाव बनाया। बस्ते पर ही दोनों में विवाद शुरू हो गया तो वकीलों और आम लोगों का मजमा लग गया। आरोपों से झल्लाए वकील ने युवती को भगाने का प्रयास किया। जब वह नहीं भागी तो उसे कचहरी रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया। कुछ अधिवक्ताओं ने युवती को बचाने का प्रयास किया मगर आरोपी नहीं माना। वकील करीब सौ मीटर तक दौड़ाकर उसे पीटता रहा। इसके बाद कुछ वकीलों ने आरोपी को फटकारा और पकड़ लिया। इसी बीच पहुंचे बार एसोसिएशन अध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला ने सीओ सिटी नेहा पांडेय को मोबाइल पर सूचना दी। सीओ सिटी और कोतवाली प्रभारी कृपाशंकर सरोज मौके पर पहुंचे। सीओ ने पीड़ित युवती को अपने साथ गाड़ी में बैठाकर महिला थाने ले गईं। महिला थानाध्यक्ष कमर सुल्ताना ने पीड़िता से बंद कमरे में बात की। युवती के मुताबिक वकील उसे शादी का झांसा देकर चार-पांच साल से शोषण कर रहा था। आरोप है कि अधिवक्ता ने उसके 30 हजार रुपए, एटीएम कार्ड और मोबाइल फोन भी छीन लिया। कई घंटे पूछताछ के बाद थानाध्यक्ष कमर सुल्ताना पीड़ित युवती के साथ बीघापुर थाने गईं और अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जाएगा और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



वर्जन
नवरात्र में जब पूरा समाज नारी शक्ति की पूजा कर रहा है तब एक लड़की के साथ सरेआम मारपीट करना शर्मनाक है। यह वाकया अधिवक्ता समाज के लिए भी बहुत दुखद है। अगर कोई विवाद था तो उसे बातचीत से भी निपटाया जा सकता था। मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करेगी। - सतीश शुक्ला, अध्यक्ष उन्नाव बार एसोसिएशन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed