फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   76 youth selected in employment fair

Unnao News: रोजगार मेले में 76 युवाओं का हुआ चयन

Wed, 27 Sep 2023 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
76 youth selected in employment fair
उन्नाव। रोजगार मेले में पांच कंपनियों ने 185 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार लिया। इसमें अलग-अलग पदों के लिए 76 युवाओं का चयन किया गया। प्रशिक्षण के बाद चयनित अभ्यर्थियों को तैनात किया जाएगा
विज्ञापन

जगन्नाथगंज स्थित जिला सेवायोेजन कार्यालय में बुधवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें कांस्ट्रक्शन स्किल्स ट्रेनिंग इंस्ट्यूट, शिव शक्ति बायो टेक्नोलॉजी, संजीवनी आयुर्वेद प्रालि, विप्रो इलेक्ट्रॉनिक सर्विस और पीपल ट्री प्रालि ने प्रतिभाग लिया। मेले में 185 युवा साक्षात्कार के लिए पहुंचे। योग्यता, अनुभव और पढ़ाई के आधार पर 390 रिक्त पदों के सापेक्ष कंपनियों ने अलग-अलग पदों के लिए 76 अभ्यर्थियों का चयन किया। चयनितों को कंपनियां प्रशिक्षण देने के बाद तैनाती देंगी।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी के अनुज ने बताया कि पीपल ट्री प्रालि कंपनी में साक्षात्कार दिया है। 12 हजार रुपये मानदेय बताया गया है। यहां कंपनी के प्रतिनिधि ने बताया है कि पहले प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद तैनाती मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गढ़ाकोला के आशुतोष तिवारी ने बताया कि इससे पहले वह छह बार साक्षात्कार दे चुके हैं। बताया कि जिस काम के लिए चयन किया जाता है। उससे हटकर काम दिया जाता है। इस बार अच्छी कंपनी की जानकारी पर फिर साक्षात्कार के लिए आए हैं।

जिला रोजगार सहायता अधिकारी प्रीति चंद्रा ने बताया कि प्रशिक्षण के बाद चयनित अभ्यर्थियों की तैनाती की जाएगी। बच्चों की शिकायत पर दो कंपनियां ब्लैक लिस्टेड की गई हैं। अच्छी से अच्छी कंपनियां मेले में बुलाई जा रही हैं। ताकि युवाओं को बेहतर रोजगार मिल सके। ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed