फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   ठंड से वृद्धा बेहोश, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया

ठंड से वृद्धा बेहोश, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया

Sun, 30 Dec 2018 12:19 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Dec 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
ठंड से वृद्धा बेहोश, राहगीरों ने अस्पताल पहुंचाया
उन्नाव। शहर के इंद्रा नगर में शुक्रवार रात वृद्ध महिला की ठंड से हालत बिगड़ गई। महिला सड़क पर बेहोश होकर गिर पड़ी। कुछ युवकों ने पहले तो वृद्ध महिला को कंबल ओढ़ाकर ठंड से राहत देने की कोशिश की। हालत में सुधार न होने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। शनिवार सुबह वृद्ध महिला वार्ड से अचानक गायब हो गई। ऐसे में स्वास्थ्य कर्मियों ने उसकी खोजबीन शुरू की। एक घंटे बाद वृद्ध महिला को खोजकर उसे दूसरे वार्ड में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार रात इंद्रा नगर में पेट्रोल पंप के निकट एक 70 साल की महिला फुटपाथ पर बैठी थी। शरीर पर गर्म कपड़े न होने से वह ठंड की चपेट में आ गई और बेहोश हो गई। महिला के पास से गुजरे हिरन नगर निवासी नवीन कुमार साथियों की मदद से वृद्ध महिला को उठाकर सड़क किनारे ले गए। जहां उसे कंबल ओढ़ाया। कुछ देर बाद वह उसे लेकर अस्पताल पहुंचे जहां उसे भर्ती कराया गया। चिकित्सकों के अनुसार वृद्धा को जिस वक्त अस्पताल लाया गया था उस वक्त उसे तेज बुखार था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह वृद्ध महिला इमरजेंसी वार्ड से अचानक गायब हो गई। स्टाफ नर्स ने मामले की सूचना अधिकारियों को दी। स्वास्थ्य कर्मियों ने वृद्ध महिला को खोजकर उसे वार्ड एक में भर्ती कराया। सीएमएस डा. एम लाल ने बताया कि वृद्धा अपना नाम व पता नहीं बता पा रही है। अस्पताल में उसे उपचार दिया जा रहा है। परिजनों का पता चलते ही उसे उनके सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड से वृद्ध की मौत
बारासगवर थानाक्षेत्र के तरिहाई निवासी सोमनाथ (50) पुत्र गंगाप्रसाद की शनिवार सुबह ठंड से हालत बिगड़ गई। सीने में दर्द होने की शिकायत पर उसे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई। चिकित्सकों ने ठंड की वजह से हालत बिगड़ने की पुष्टि की है।

-शहर के इंद्रा नगर में फुटपाथ पर बेहोश हो गई थी महिला
- वृद्धा अपना नाम व पता नहीं बता पा रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed