{"_id":"5c87ff4abdec2213fc3051ab","slug":"51552416586-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपरेटर के फेर में अटक रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपरेटर के फेर में अटक रही पोस्टमार्टम रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मैनुअल व्यवस्था समाप्त कर प्रशासन ने कंप्यूटरीकृत कर दिया है। लेकिन कंप्यूटर आपरेटर तैनात करना भूल गया। इससे अब डाक्टरों व फार्मासिस्ट की मुसीबत बढ़ गई है। पोस्टमार्टम के बाद डाक्टर व फार्मासिस्ट खुद कंप्यूटर पर रिपोर्ट तैयार कर रहे हैं। इससे रिपोर्ट तैयार करने में देरी होने के साथ पुलिस को देर से रिपोर्ट मिल रही हैं।
पुलिस केस में तैयार होने वाली सभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट की मैनुअल व्यवस्था जिले में समाप्त कर दी गई है। अभी तक डाक्टर 20 पन्ने के प्रारूप पर रिपोर्ट तैयार करते थे। डाक्टर की राइटिंग में तैयार होने वाली रिपोर्ट को पढ़ने में पुलिस व न्यायिक अधिकारियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। इस पर शासन ने रिपोर्ट तैयार करने में मैनुअल व्यवस्था समाप्त कर कंप्यूटरीकृत रिपोर्ट बनाने के निर्देश दिए थे।
जिसके तहत पोस्टमार्टम कक्ष में एक कंप्यूटर की व्यवस्था कर दी गई। हालांकि स्वास्थ्य विभाग की ओर से यहां आपरेटर की तैनाती नहीं की गई। जिससे पोस्टमार्टम के बाद अब चिकित्सक व फार्मासिस्ट को खुद ही रिपोर्ट तैयार कर उसका प्रिंट आउट निकालना पड़ता है। इस प्रक्रिया में समय अधिक खर्च हो रहा है।
विज्ञापन
क्या बोले जिम्मेदार
सीएमओ डा. लालता प्रसाद ने बताया कि उन्हें शासन से कंप्यूटर व प्रिंटर खरीद का आदेश मिला था। कंप्यूटर व प्रिंटर उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही कंप्यूटर आपरेटर की भी नियुक्ति कर दी जाएगी।