Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   Accusation of executing two land sale deeds using forged documents

Unnao News: फर्जी दस्तावेज लगा जमीन के दो बैनामे कराने का आरोप

Thu, 26 Nov 2026 01:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Accusation of executing two land sale deeds using forged documents
= -न्यायालय के आदेश पर आठ पर धोखाधड़ी की प्राथमिकी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हसनगंज। न्यायालय के आदेश पर जमीन की धोखाधड़ी कर फर्जी बैनामा कराने के मामले में पुलिस ने आठ लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
आसीवन थानाक्षेत्र के लगलेसरा गांव निवासी अमर सिंह ने न्यायालय में वाद दायर कर बताया कि ताजपुर परगना रसूलाबाद स्थित गाटा संख्या 323 की 0.1280 हेक्टेयर भूमि उनके पिता के नाम थी। आरोप है कि 30 अप्रैल 2010 को फर्जी दस्तावेज तैयार कर जमीन का बैनामा करा लिया गया। इसके बाद सात नवंबर 2013 को भी कूटरचित दस्तावेज के आधार पर दूसरा बैनामा करा दिया गया। पीड़ित लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित तालकटोरा में रहते हैं।
विज्ञापन

सितंबर 2025 में गांव आने पर उन्हें फर्जी बैनामे का पता चला। अधिकारियों से शिकायत के बाद भी कार्रवाई न होने पर उन्होंने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने सदर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास कॉलोनी निवासी रामकुमार, हसनगंज क्षेत्र के कमलेश सिंह, विमलेश, राकेश, आसीवन के सकतपुर निवासी ठाकुर प्रसाद, सिर्स कन्हर के बशीर अली, सरवन कुमार सहित आठ पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल शरद कुमार ने बताया कि आठ लोगों पर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed