{"_id":"6b05e765c2926e7ff5078244","slug":"disgruntled-sanitation-workers-did-not-sweep-at-night-unnao-news-c-221-1-uno1001-161866-2026-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Unnao News: नाराज सफाई कर्मियों ने रात में नहीं लगाई झाड़ू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Unnao News: नाराज सफाई कर्मियों ने रात में नहीं लगाई झाड़ू
विज्ञापन
सोमवार रात को भारी वाहनों को लखनऊ बाईपास से शहर में आने से रोकते सफाई कर्मी। संवाद
= कार की टक्कर से रविवार की रात साथी पुल से गिरकर हो गया था चोटिल
= नो इंट्री के बाद भी शहर में आ रहे भारी वाहनों के खिलाफ खोला मोर्चा
= शहर में तीन प्रवेश स्थलों पर रोके वाहन, चालकों से होती रही नोकझोंक
= ड्यूटी पर अकेले तैनात यातायात सिपाही ने सदर कोतवाली पुलिस की ली मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
उन्नाव। कचहरी पुल पर झाड़ू लगाने के दौरान तेज रफ्तार कार की टक्कर से 20 फीट नीचे गिरकर घायल हुए सफाई कर्मी की हालत में बहुत सुधार न होने से नाराज ठेका कर्मियों ने सोमवार रात शहर में झाड़ू नहीं लगाई। दस बजे से पहले ही शहर में भारी वाहनों की आवाजाही से नाराज कर्मियों ने गांधीनगर तिराहा और लखनऊ बाईपास तिराहा पर मोर्चा संभाला और भारी वाहनों के शहर में प्रवेश करने से रोका। भारी वाहनों के चालकों और कर्मियों में तीखी नोकझोंक भी हुई।
सदर कोतवाली क्षेत्र के छोटा चौराहा निवासी धीरज कुमार (20) नगर पालिका में आउट सोर्सिंग कंपनी के माध्यम से सफाई कर्मचारी है। रविवार रात 11:15 बजे कचहरी पुल पर झाड़ू लगाने के दौरान तेज रफ्तार नशे में धुत कार सवार रामपुरी मोहल्ला निवासी अभिषेक कुमार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। दोनों पैर फ्रैक्चर होने के साथ सिर में गंभीर चोट आने और जबड़ा टूटने से हैलट में उनका इलाज चल रहा है।
वाहन के टक्कर से साथी के गंभीर घायल होने से नाराज सफाई कर्मियों ने सोमवार रात 12 बजे गांधीनगर तिराहा, लखनऊ बाईपास पहुंच गए और शहर के अंदर आ रहे वाहनों को रोकने का प्रयास किया। सफाई कर्मी कृष्णा ने बताया कि जब वह बाईपास पहुंचे, तो वहां यातायात का सिपाही हरिओम मौजूद था, कुछ देर रुकने के बाद वह भी वहां से हट गया। इससे सात से आठ ट्रक अचानक से आवास-विकास की ओर मुड़ गए। इस पर सफाई कर्मियों ने जब विरोध जताया तो हरदोई पुल के पहले फिर सिपाही हरिओम ने ही वाहनों को रोक लिया।
विज्ञापन
वाहन चालकों के न मानने और सफाई कर्मियों का हंगामा देख उसने कंट्रोल रूम के माध्यम से सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। वहां से भी फोर्स मौके पर पहुंचा और सफाई कर्मियों को समझाकर शांत कराया। बाद में वाहनों को लखनऊ बाईपास की ओर भेजा गया। यही हाल गांधी नगर तिराहा का रहा। वहां से भी सफाई कर्मियों ने भारी वाहनों को अंदर नहीं आने दिया। रात करीब एक बजे तक यही स्थिति बनी रही। सफाई कर्मियों का कहना था कि हम लोग रात में सड़क किनारे काम करते हैं और तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर निकल जाते हैं। इसलिए रात में भारी वाहनों की शहर के अंदर इंट्री न दी जाए। उन्हें बाहर से ही निकाला जाए। बताया कि भारी वाहन अंदर न आएं इसके लिए हाइट गेज लगवाए गए थे, वाहन चालकों ने उन्हें भी तोड़ दिया, ताकि बेधड़क वह आ-जा सकें।
--
वर्जन
एक ही सिपाही की ड्यूटी थी, दूसरे की तबीयत खराब हो गई थी। चालकों को अंदर वाहन ले जाने के लिए वह मना कर रहा था, लेकिन उसकी नहीं सुन रहे थे। इस पर उसने कोतवाली पुलिस को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना दी थी। पुलिस पहुंचने के बाद वाहनों को लखनऊ बाईपास की ओर फिर लौटाया गया था। - सुनील सिंह, यातायात प्रभारी
--
वर्जन
रात को शहर के मुख्य मार्गों पर झाड़ू लगाने और रात में ही कूड़ा उठाने की व्यवस्था लागू है। इस काम में ठेका एजेंसी के 30 कर्मचारी लगे हैं। रविवार रात हुए हादसे के बाद सोमवार को कर्मचारियों में आए दिन शहर में होने वाले हादसों को लेकर नाराजगी थी। कर्मचारी नो इंट्री के बावजूद भारी वाहनों के शहर में आने से नाराज थे। इसलिए सोमवार रात को सड़कों की सफाई नहीं हुई। हालांकि सभी को समझाया गया है, मंगलवार रात से नियमित सफाई होगी। - नंदकिशोर, सुपर वाइजर
--
आगे नहीं जाने दे रहे थे
उन्नाव। ट्रक लेकर लखनऊ बाईपास पहुंचे चालक श्यामवीर सिंह ने बताया कि वह हमेशा रात 11 बजे के बाद नो इंट्री होने पर शहर के अंदर से ही गाड़ी लेकर गुजरते हैं। सोमवार रात भी वह गाड़ी लेकर पहुंचे तो वहां लाल वर्दी पहुंचे लोग खड़े हुए थे, वह आगे नहीं जाने दे रहे थे। आरोप लगाया कि काफी कहासुनी के बाद उन्होंने 200 रुपये लेकर आगे बढ़ने दिया।
--
हरदोई पुल जाना था लोगों ने ट्रक रोक लिया
लखनऊ बाईपास कंटेनर लेकर पहुंचे चालक सत्येंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें भी सीतापुर जाने के लिए हरदोई पुल से जाना था, लेकिन मौजूद लोगों ने ट्रक रुकवा लिया। बताया कि शहर के अंदर कोई भी बड़ा वाहन नहीं जाएगा। बताया कि जैसे-तैसे वह बाईपास से आगे बढ़े तो शहर के अंदर उन्हें रोक लिया गया। इससे काफी परेशानी हुई।