फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Unnao News ›   29/5000 traalee ke neeche aaya adhed, maut The trolley came down the middle, death

ट्राली के नीचे आया अधेड़, मौत

Tue, 21 Feb 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव
अमर उजाला ब्यूरो, उन्नाव Updated Tue, 21 Feb 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
29/5000 traalee ke neeche aaya adhed, maut The trolley came down the middle, death
kins of deceased - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फ रीदपुर कट्टर के मजरा पुराहास निवासी साहबलाल (55) किसी कार्य से ट्रैक्टर पर सवार होकर बांगरमऊ जा रहा था। वह अभी बांगरमऊ-बिल्हौर मार्ग स्थित ग्राम मदारनगर पंहुचा ही था कि तभी पत्नी और बेटी रोड किनारे दिख गईं। उनसे मिलने के लिए उसने ट्रैक्टर रुकवाया। इसके बाद वह ट्रैक्टर से उतरने लगा तो उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलने से वह ट्रैक्टर ट्राली के नीचे चला गया। इस बीच ट्रैक्टर चालक ने वाहन आगे बढ़ा दिया। इससे ट्राली का पहिया उसके ऊपर से निकल गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मरणासन्न हालत में उसे बांगरमऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।


आंखों के सामने पिता की मौत देख बदहवास हुई बेटी
अपनी आंखों के सामने पिता की मौत इतने करीब से देख बेटी तो जैसे पागल सी हो गई। उसका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वहीं पत्नी बार-बार बेसुध हो जा रही थी। बाद में परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर मारने की तहरीर दी। घटना के बाद मौके से चालक फरार हो गया। जबकि पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed